Pratapgarh News: महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पूरे ईश्वर नाथ में आयोजित दो दिवसीय पांचवा शिवाला महोत्सव का विविध कार्यक्रमों व सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन के साथ समापन किया गया। महोत्सव के दूसरे दिवस सूचना जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा लोकगीत के प्रस्तुति के साथ हुआ। तदोपरांत नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से सिल्वर नाइट जागरण ग्रुप के राजू शर्मा के देख-रेख में सनी, सन्तोष यादव राजन, पंडित रविशंकर मिश्र की गायकी ने कार्यक्रम को ऊंचाइयों प्रदान किया।

इस दौरान भजन सम्राट रविशंकर मिश्र व सन्तोष यादव राजन के भजन व गायन श्रोता झूम झूठे। इसी बीच नेहरू युवा केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ झांकी की प्रस्तुति की गई। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की कड़ी में देवेश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट, डॉ. अनुज चौरसिया, डॉ. जेपी वर्मा, अखिलेश दूबे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव व डॉ. केके तिवारी, जया मिश्रा सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य विभूतियों को समाज गौरव सम्मान से महोत्सव में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य व एएसपी मध्य प्रदेश शशिकांत शुक्ल एवं लल्लन यादव समीक्षा अधिकारी गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।

Pratapgarh News

इसी के साथ ही आए हुए सभी अतिथियों को महोत्सव के आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल के साथ जूबाए पुरातन पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, दयाशंकर शुक्ल, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, सन्तोष दूबे द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत व सम्मान किया गया। तदोपरांत विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ धर्माचार्य अनिरुद्ध रामानुज दास ओमप्रकाश पांडेय के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।कवि सम्मेलन में कवयित्री अर्चना सिंह ने मां सरस्वती वंदना कर काव्यपाठ शुरू किया। इसके उपरांत कवयित्री प्राची जयसवाल ने पढ़ा गांव को गांव रहने दो, नीम पीपल की छांव रहने दो। उड़ाओ आसमान में खूब पतंगे, जमी पे पांव रहने दो।

Pratapgarh News

इसी के साथ डॉ. अर्चना ओजस्वी ने पढ़ा- देश तोड़ने वालों सुन लो, नया ठिकाना कोई चुन लो। गीतकार सुनील प्रभाकर ने जब पढ़ा- पोर पोर पर सज गए, सुंदर-सुंदर बौर। महुआरी के कूच ने, महकाये हर ठौर। तालियों की गडगडाहट से गुंजायमान हो उठा। इसी कड़ी में राज नारायण शुक्ल राजन ने गांव से अच्छा शहर हो ये जरूरी तो नहीं, सदा सागर में लहर हो ये जरूरी तो नहीं। पढ़कर कार्यक्रम को ऊंचाइया प्रदान की। इसी के साथ काव्य पाठ करने वालों में शीतला सुजान, कल्पना तिवारी, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, सत्यम सादूल, अनिरुद्ध मिश्र सहित आदि कवि कवयित्रियों ने अपनी अपनी रचनाओं से महफिल में चार चांद लगाया। सम्मेलन की अध्यक्षता वारिष्ठ साहित्यकार श्याम शकंर शुक्ल श्याम व संचालन अनूप उपाध्याय अनुपम ने किया।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी का प्रशासनिक तंत्र फेल

कवि सम्मेलन के समापन के अतिथि के रूप में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी रहे। आयोजक मंडल ने भाजपा नेता को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय सिंह, पंकज सिंह, राजेश मिश्रा, संजय द्विवेदी, विजय शंकर त्रिपाठी, राहुल शुक्ल, सुनील शुक्ल, विजय वर्मा, सपा नेता सन्तोष यादव, अश्वनी सोनी, विजय शुक्ला, डॉ. अवंतिका पांडेय, भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि केसरवानी, सारिका श्रीवास्तव, खुबैब अहमद, डॉ. शमीम, दयाशंकर शुक्ल, रमाकांत शुक्ल, उमाशंकर शुक्ल, धीरेंद्र शुक्ल, जीत लाल वर्मा, राम कैलाश गुप्त,कुमार धीरेंद्र शुक्ल, नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला, गुरूमणि शुक्ल, विवेक त्रिपाठी एडवोकेट, यशवर्धन सिंह, आलोक गर्ग, सतीश दूबे,जय प्रकाश मिश्र एडवोकेट सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए सभी आगंतुको एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: प्रो. संजय द्विवेदी ‘हिन्दी गौरव अलंकरण’ से अलंकृत

Spread the news