Jharkhand: इश्क अंधा होता है, इश्क में पड़े लोग कुछ भी कर गुजरने से कोई संकोच नहीं करते। हालांकि वर्तमान समय में प्यार की परिभाषा बदल गई है। अब अधिकतर लोग प्यार के नाम पर शरीरिक शोषण करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही परेशान करने वाला मामला झारखंड के लोहरदगा जिले से सामने आई है। जहां 8वीं की छात्रा से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में उसका प्रेमी भी शामिल है। बता दें कि लोहरदगा जिले के भंडरा थाना में दो महीने के अंदर यह दूसरी सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक 6 मार्च को भंडरा थाना क्षेत्र में पीड़िता के गांव में एक शादी थी। जहां पर उसका ब्यॉयफ्रेंड भी मौजूद था। शादी समारोह में ब्यॉयफ्रेंड के कहने पर वह उससे मिलने सूनसान जगह चली गई। यहां पर धीरे धीरे उसके और साथी भी आ गए और सबने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक सबने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। उधर शादी में काफी देर तक छात्रा के न दिखने पर उसका भाई और अन्य लोग उसे ढूंढने लगे। उधर दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद लड़की शादी समारोह में पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। गांव वाले जब तक घटना स्थल पर पहुंचे सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

इसे भी पढ़ें: गार्डों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

परिजन 7 मार्च को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में तीन लोग पीड़िता के गांव के ही हैं। जबकि अन्य आरोपी कुडू थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने बताया की वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि उनके आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी रिश्ते में जीजा-साला हैं। इससे पहले भी 19 जनवरी को इसी थाना क्षेत्र में एक सादी समारोह में पहुंची युवती के साथ दस लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।

इसे भी पढ़ें: छात्रा को अगवा कर गैंगरेप

Spread the news