बरेली: पुलिस की लापरवाही के चलते अपराधियों पर कानून का खौफ नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि सुभाष नगर थाने की पुलिस गैंगरेप जैसे मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं कर रही है। पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। सुभाषनगर थाना की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की है कि वह 2 जून को शाम 8 बजे अपने पति के साथ करगैना बाजार करके ऑटो से घर जा रही थी। महेशपुर ठाकुरान के पास आटो से उतरकर वह खड़ंजे के रास्ते अपने घर की तरफ जा रही थी। जैसे वह धर्मशाला के पास पहुंची तभी अचानक पांच छह लोगों ने उसको और उसके पति को घेर लिया। इन लोगों ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। ये सभी आरोपी पीड़िता के गांव के ही है। इन लोगों ने महिला को उठा लिया और एकांत में ले जाकर बारी-बारी से सबने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: कट्टे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म

महिला और उसके पति ने इन लोगों को पहचान लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी आदेश पुत्र राधेश्याम, शिशुपाल पुत्र चंद्रपाल, राहुल पुत्र शिव चरन, रामसेवक सभी लोग उसी के गांव के ही रहने वाले हैं। इन लोगों ने महिला के पति का मोबाइल भी छीन लिया और धमकी दी कि किसी से इस बारे में कहा तो तुम्हें जान से मार देंगे। पीड़िता सुभाष नगर थाने जाकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता के मुताबिक सुभाष नगर पुलिस ने अभी तक मामला तक दर्ज नहीं किया है। इसके चलते उसने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक सभाष नगर पुलिस के रवैये से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

इसे भी पढ़ें: सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म

Spread the news