Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में बिग बी के नाम से मशहूर समाजसेवी चिलबिला के पूर्व सभासद संतोष दुबे का मंगलवार की मध्य रात्रि के करीब दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर समूचे जनपद में शोक का माहौल है। संतोष दुबे का व्यक्तित्व काफी मिलनसार था। वह हर वर्ग और समाज के लोगों के बीच घुले मिले रहते हैं थे। उनका खासा लगाव फिल्मी दुनिया के कलाकारों से रहा। प्रतापगढ़ जिले में उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग भी कराई थी। उसमें हिंदी फिल्मों के साथ भोजपुरी और मराठी फिल्में भी शामिल रहीं। इतना ही नहीं कई फिल्मों में उन्होंने भी अपना किरदार निभाया।

जिले के कोने कोने में उनके नाम से अधिक उन्हें लोग बिग बी के नाम से जानते पहचानते रहे। अपने व्यक्तित्व व मिलनसारता एवं कर्तव्यनिष्ठा के चलते वह समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के बीच अपना एक अलग पहचान स्थापित कर चुके थे। संतोष दुबे के निधन की जानकारी जैसे ही लोगों के बीच पहुंची शोक का माहौल हो गया। उनके निधन पर राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी, कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, प्रतापगढ़ विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय एडवोकेट, रोहित शुक्ल, पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, वरुण प्रताप सिंह, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, आलोक आचार्य, प्रशांत शुक्ल, कांग्रेसी नेता नीरज त्रिपाठी, रूलर बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ ओझा, भाजपा नेता डब्बू सिंह, सहित जिले के तमाम लोगों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने जहां गहरी संवेदना व्यक्त की है वही प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने संतोष दुबे के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

Pratapgarh News

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

चिलबिला के पूर्व सभासद समाजसेवी संतोष दूबे के निधन पर जब उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से प्रतापगढ़ पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके चिलबिला आवास पर समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों के लोग व जनप्रतिनिधियों के साथ ही आस-पास के हजारों की तदात में अंतिम दर्शन को पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। समाजसेवी संतोष दूबे के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर संतोष दूबे के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी ने भी दूबे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए संवेदना जताई। चिलबिला आवास लगभग चार बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने अधिकारियों के कसे पेच

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ने जताया शोक

जिले में बिग बी के नाम से मशहूर चिलबिला के पूर्व सभासद समाजसेवी पंडित सन्तोष दूबे के निधन पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विनोद पांडेय ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु व इस आपार दु:ख की बेला में परिजनों को साहस प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। विनोद पांडेय ने कहा कि दूबे सामाजिक व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा समाज के विकास के लिए काम करते रहे। उनके निधन से समाज ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा करेगी महाअभियान की शुरूआत

Spread the news