FBI निदेशक काश पटेल ने 19 साल छोटी सिंगर एलेक्सिस विल्किंस से की सगाई
Kash Patel Alexis Wilkins Engagement: अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक काश पटेल ने अपनी लंबे समय से साथी और मशहूर कंट्री म्यूजिक सिंगर एलेक्सिस विल्किंस से सगाई कर ली है। 27 वर्षीय एलेक्सिस ने सोशल मीडिया पर 46 वर्षीय काश पटेल के साथ तस्वीर शेयर कर इस रिश्ते पर मुहर लगाई। शेयर की गई तस्वीर में एलेक्सिस अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा- मैंने जाकर कानून की मदद ली। इसके जवाब में काश पटेल ने भी रेड हार्ट और डायमंड रिंग के इमोजी के साथ इस पोस्ट को री-शेयर किया।
वर्ष 2022 में नैशविले में हुई थी पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की पहली मुलाकात साल 2022 में नैशविले स्थित एक दोस्त के कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच गहरी हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और साल 2023 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही यह जोड़ी कई बड़े सार्वजनिक और राजनीतिक मंचों पर एक साथ नजर आती रही है।
View this post on Instagram
कौन हैं काश पटेल की मंगेतर एलेक्सिस विल्किंस
एलेक्सिस विल्किंस एक लोकप्रिय अमेरिकी कंट्री म्यूजिक सिंगर और गीतकार हैं। संगीत की दुनिया के अलावा वह अमेरिकी कंजर्वेटिव राजनीति और सांस्कृतिक मंचों पर भी काफी सक्रिय और मुखर रही हैं। FBI निदेशक काश पटेल सार्वजनिक मंचों पर कई बार एलेक्सिस को “सच्ची देशभक्त” बता चुके हैं और आलोचकों के हमलों से उनका बचाव करते रहे हैं।
वीआईपी कॉन्सर्ट को लेकर हुआ था विवाद
फरवरी 2025 में काश पटेल के FBI निदेशक बनने के बाद से ही उनका यह रिश्ता अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा में रहा है। मई 2025 में विवाद तब बढ़ गया जब रिपोर्ट सामने आई कि काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस ने वॉशिंगटन से फिलाडेल्फिया जाने के लिए FBI के गल्फस्ट्रीम वी विमान का इस्तेमाल किया। वहां दोनों ने जॉर्ज स्ट्रेट और क्रिस स्टेपलटन का कंट्री म्यूजिक कॉन्सर्ट करीब 35,000 से 50,000 डॉलर वाले लग्जरी प्राइवेट सुइट में देखा था।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: आकाश आनंद को फिर बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
हालांकि, विवाद पर सफाई देते हुए FBI ने पटेल की सुरक्षा का हवाला दिया और कहा कि निदेशक की यात्रा सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ही हुई है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि गैर-सरकारी यात्राओं का तय खर्च नियम के तहत सरकार को वापस चुका दिया जाता है। इसके अलावा, ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की तलाश के दौरान एक प्राइवेट पॉडकास्ट में दोनों के शामिल होने पर भी पूर्व अधिकारियों और सांसदों ने सवाल खड़े किए थे। तमाम विवादों और करीब 19 साल की उम्र के अंतर के बावजूद, काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस ने आखिरकार सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक मुकाम दे दिया है।
इसे भी पढ़ें: DLF मॉल ऑफ इंडिया में महिला पर चोरी का आरोप
