Fatima Biwi: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की पहली महिला जज फातिमा बीवी (Fatima Biwi) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी थीं। सूत्रों के मुताबिक, फातिमा बीवी (Fatima Biwi) केरल के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 96 वर्ष बताई जा रही है। फातिमा बीवी (Fatima Biwi) के निधन पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी अलग छाप छोड़ी।

फातिमा बीवी (Fatima Biwi) के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

वीना जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि वह फातिमा बीवी (Fatima Biwi) एक बहादुर महिला थीं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह महिलाओं के लिए एक मिशाल है, जिन्होंने यह साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मकसद को लेकर समझ होने से किसी भी विपरीत परिस्थिति और चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Gurpatwant Singh को क्या अमेरिका में रची गई मारने साजिश

वकील बन की कॅरियर की शुरुआत

फातिमा बीवी का जीवन उपलब्धियों भरा रहा है। वह सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी थी। हालांकि उनका यह तक का सफर काफी संघर्ष भरा रहा। फातिमा बीवी ने केरल से ही वकील के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। वर्ष 1983 में वह सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी। गौरतलब है कि उन्होंने अपने तिरुवनंतपुरम से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की दहाड़, जिसका निशाना अचूक होगा…

Spread the news