Elvish Yadav: बिग बॉस से फेम पाने वाले एल्विश यादव गंभीर आरोपों में फंसते नजर आ रहे हैं। उनपर सांपों का जहर और विदेशी लड़कियों को रेव पार्टी में सप्लाई करने का अरोप लगा है। इस मामले में एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। नोएडा में एक रेव पार्टी के दौरान हुई छापेमारी में सांप और सांपों का जहर पाए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों ने एल्विश यादव का नाम लिया है। जिसके बाद एल्विश यादव यादव कानून के साथ-साथ विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

https://twitter.com/aestheticayush6/status/1720343024549720385

बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एल्विश यादव सांपों का जहर और रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को सप्लाई करता था। सांपों की सप्लाई की बात पर मेनका गांधी काफी नाराज नजर आ रही हैं और उन्होंने एल्विश यादव का तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एल्विश यादव सांपों को बेचता था, जो कानून अपराध है और इस मामले में सात साल की सजा का प्रावधान भी है। मेनका गांधी के इस बयान पर एल्विश यादव ने सफाई देते हुए खुद को निर्दोष बताते हुए बीजेपी सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का इशारा किया है। एल्विश यादव ने कहा है कि मैडम ने जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है उस हिसाब से माफी भी तैयार रखे।

बता दें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सांपों को बेचता है और उसपर हमारी नजर काफी दिनों से है। उन्होंने कहा कि सांपों की विलुप्त होती प्रजातियों के साथ वह खेलता है, फिल्म बनाता है, फोटो खींचता है, यूट्यूब पर डालता है। इन सांपों के इस्तेमाल के लिए सात साल की सजा का प्रावधान है। यह संगीन जुर्म में आता है। एल्विश यादव के बारे में बाद पता चला कि वह सांपों के जहर बेचता है और इसकी सप्लाई वह गुरुग्राम और नोएडा में करता है।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी काउंसिल के मंत्री समूह के संयोजक बने सुरेश खन्ना

इधर पुलिस एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नोएडा में एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान सांप और सांप का जहर पाए जाने के बाद पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस की इस छापेमारी में पांच कोबरा समेत नौ सांप और सांप का जहर बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें: मिचेल मार्श ने विश्व कप में वापसी का किया वादा

Spread the news