Election Result 2022: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में एकबार फिर भाजपा का परचम लहराया है। पांच राज्यों में भाजपा जहां चार राज्य जीतने में सफल रही वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियों पर झाड़ू चलाते हुए शानदार जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतगणना पूरी हो गई है। पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बीजेपी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। सपा को वर्ष 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने से वह काफी दूर हो गई है।

उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी ने हार का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि इस पहाड़ी प्रदेश में एकबार फिर भगवा रंग लहराया है। पंजाब में बड़ा उलटफेर देखने को मिला यहां आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से बंपर वोटों से जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की हालत बेहद बुरी हो गई है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट बचा पाने में असफल रहे।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ 70.3 फीसदी लोगों की पहली पसंद

सिद्धू को आप प्रत्याशी जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। वहीं अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाल सीट से चुनाव हार गए हैं।

इसे भी पढ़ें: संघ कार्य एक लाख स्थानों तक ले जाने का लक्ष्य

Spread the news