Earthquake: नई दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में रात करीब 9.30 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक नई दिल्ली से 8 किमी पश्चिम में भूकंप आया, जिसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे का अनुमान है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि इस महीने में ये तीसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद 9 नवंबर की रात करीब 2 बजे दिल्ली और आसपास के शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इससे कई लोग दहशत में आधी रात को अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

इसे भी पढ़ें: सामाजिक कार्यकर्ता परशुराम शुक्ल के निधन पर शोक

इस दौरान करीब 10 सेकंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नोएडा और गुरुग्राम में धरती हिली थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 9 नवंबर को आए भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किमी थी। इसके बाद 12 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: यूपी, पंजाब सहित इन राज्यों में चल रही है NIA की छापेमारी!

Spread the news