राममूर्ति मिश्र

Congress President Election: वर्ष 2014 के बाद से चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस इन दिनों पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। करीब एक सप्ताह से जारी मंथन के बीच रोजना नए अध्यक्ष (Congress President Election) के नाम पर चर्चा से अब इसमें साजिश की बू आने लगी है। ऐसा माना जा रहा है, गांधी परिवार के ही सदस्य को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष (Congress President Election) पर बने रहने की साजिश के तहत ही यह सारा ड्रामा चल रहा है। चर्चा है कि जनता की सहानुभूति पाने के लिए कांग्रेस ने परिवार से अलग राष्ट्रीय अध्यक्ष (Congress President Election) चुनने का फैसला किया था। लेकिन अध्यक्ष बनने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जो तेवर दिखाए, उससे पार्टी आला कमान को भविष्य में आने वाले खतरे का अंदाजा हो गया।

नतीजा मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को दिल्ली आकर सोनिया गांधी से माफी मांगनी पड़ गई। यह एक घटना क्रम नहीं है, बल्कि कांग्रेस की हकीकत है। जहां परिवार के खिलाफ जाने की इजाजत किसी को नहीं है। सियासी जानकारों की मानें तो पार्टी आला कमान अपने ही नेताओं को आपस में लड़ाकर अध्यक्ष पद (Congress President Election) परिवार में रखने की साजिश के तहत यह राजनीतिक ड्रामा कर रही है। हालांकि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद नहीं संभालेंगे। लेकिन राजनीति का एक काला सच यह भी है कि यहां जो कहा जाता है, किया ठीक उसके उलट जाता है।

फलहाल कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर मंथन पिछले कई दिनों से जारी है। आज यानी शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद अब शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह के नामों की चर्चा है। माना जा रहा है शशि थरूर और दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगे। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन अभी संदिग्ध है।

कौन होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? यह सवाल बीतते समय के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सामने आया। लेकिन अध्यक्ष बनने से पहले राजस्थान में ऐसा सियासी तूफान मचा कि उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए अध्यक्ष पद की रेस से खुद ही बाहर होना पड़ गया। गहलोत के रेस से बाहर होते ही पार्टी के अन्य वरिष्इ नेताओं के नाम की चर्चा शुरू हो गई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करता है, या फिर परिवार के किसी सदस्य को अध्यक्ष बनाने पर सभी अपनी सहमित दे देंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्र व जन सेवा को समर्पित

देर रात बैठक में जुड़ राहुल गांधी

पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए मचे घमासान और गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राहुल गांधी केरल में पदयात्रा कर रहे हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए जारी मंथन का नेतृत्व खुद सोनिया गांधी कर रही है। गुरुवार देर रात सोनिया गांधी के घर अहम बैठक हुई, जिसमें प्रियंका गांधी, सचिन पायलट और केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में राहुल गांधी और अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जुड़े। इस बैठक के बाद खबर आ रही है कि शशि थरूर और दिग्विजय सिंह राष्ट्री अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन करेंगे। वहीं चर्चा तेज है कि मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन भर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के दौरे पर पहले दहला उधमपुर

Spread the news