गौरव तिवारी

प्रतापगढ़: कांग्रेस 248-सदर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नीरज तिवारी के पक्ष में सांडवा चंडिका धाम सहित गड़वारा बाजार, जगेशरगंज, तेलिया चौराहा पर प्रमोद तिवारी ने जनसभा किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जनता को बताया और बातो ही बातों में भाजपा को और भाजपा के नेताओं को बताया की जो ज्यादा से ज्यादा झूठ बोलता है, वही भाजपा का नेता होता है। कई चुनावी मुद्दों पर चर्चा किया और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, जानवरों से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी, साल में तीन गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सदर विधानसभा कांग्रेस प्रत्यासी डॉ.नीरज त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील किया। प्रमोद तिवारी कहा की नीरज तिवारी एक संघर्षशील और जुझारू प्रत्याशी है अगर आप उन्हें यहां से जीता कर भेजेंगे तो वह सदर विधानसभा में चौमुखी विकास का परचम लहराएंगे,जो अभी तक किसी ने प्रत्याशी ने जीतने के बाद नहीं किया होगा।

इसे भी पढ़ें: मतदान कार्मिकों का 15 से 22 फरवरी तक होगा मतदान

मौके पर उपस्थित तमाम कांग्रेस नेता जिसमें लालजी त्रिपाठी जिला अध्यक्ष कांग्रेस,इरफान अली शहर अध्यक्ष, पंडित श्याम किशोर शुक्ला,राजेंद्र शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, सेवा दल जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सेवा दल प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी,कपिल द्विवेदी, उत्सव भूषण पाल, पवन द्विवेदी, संजय मिश्रा, अशोक सिंह, सुनील शुक्ला, करुणा शंकर मिश्रा, शुभम शुक्ला आदि 500 से ज्यादा लोगों ने कार्यक्रम में शामिल थे और अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी को दिए।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्र कवि मंडल साहित्यिक पर चर्चा का कार्यक्रम

Spread the news