Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगौन में मंगलवार को बड़ा हादसा (khargone bus accident) हो गया है। यहां दसंगा में पुल से एक बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है बस में करीब 70-80 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। उधर, जानकारी होते ही खरगोन विधायक रवि जोशी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के बीच यात्रियों की चीख-पुकार मची हुई है। पुल से गिरने की वजह से बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में फंसे लोग मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक बस टेमला रोड होते हुए जा रही थी, जो पुल पर पहुंचते ही अनियंत्रत होकर नीचे जा गिरी। घ्ज्ञटना किस वजह से हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का कहना कि अचानक से कोई चीज आ जाने की वजह से ड्राइवर बस से नियंत्रण खो दिया, वहीं आशंका यह भी जाहिर की जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है, जो बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story फिल्म ही नहीं हकीकत है

बस में सवारियों की संख्या कितनी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बस में करीब 70-80 लोग सवार थे। जानकारी मिल रही है कि खरगोन विधायक रवि जोशी ने प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं को तत्काल राहत औऱ मदद पहुंचाने का निर्देश दिए है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।

दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 10 से 15 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुई, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:अब्दुल्ला ने फिल्म गोलमाल से प्रेरित होकर बनाई सोलर बाइक

Spread the news