सिद्धार्थनगर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की एक बैठक रेस्ट हाउस सिद्धार्थनगर में हुआ। बैठक में पार्टी की तरफ से किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिद्धार्थनगर रामू गोंड ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आगामी 5 जून लखनऊ में अनुसूचित जनजाति समाज के विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ-साथ प्रदेश के बड़े नेता भी हिस्सा लेंगे।

सिद्धार्थनगर जनपद से भी जनजातीय समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे। अतः आप सभी पदाधिकारी जनजातीय समाज से संपर्क करें और उनसे चलने का आग्रह करें। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को सम्मान देने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। वहीं अन्य दलों ने जनजाति को अपने वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है। प्रदेश सहकोषाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा नन्दलाल गोंड ने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर संगठन की तरफ से विभिन्न अभियान चलाए जाने हैं। इन अभियानों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: गाय को छुट्टा छोड़ने पर दर्ज होगी एफआईआर

जनजाति मोर्चा चलायेगा स्वछता अभियान

इसी के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा की आकर से एक दिन महापुरुषों के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जनजाति बस्तियों में स्वच्छता अभियान भी चलाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता रामू गोंड ने तथा संचालन प्रवीण गोंड ने किया। बैठक में अम्बिका धुरिया, दुर्गेश धुरिया, मुकेश गोंड, बाल गोविन्द धुरिया, रामचंदर धुरिया, दिनेश गोंड, विनय गोंड, अमन गोंड, अनीश धुरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: सार्थक हस्तक्षेप करती है कृपाशंकर चौबे की पत्रकारिता

Spread the news