BJP ने इंस्टाग्राम स्टार अंकिता रौनक परमार को चुनावी मैदान में उतारा, जमीनी कार्यकर्ता नाराज
गुजरात: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। इस बीच बीजेपी ने वडोदरा जिला पंचायत की पोर सीट से एक दिलचस्प दांव चला है। पार्टी ने इंस्टाग्राम स्टार अंकिता रौनक परमार को टिकट दिया है। बीजेपी को उम्मीद है कि युवा और पॉपुलर चेहरे को चुनाव में उतारना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
View this post on Instagram
टिकट बंटवारे में नाराजगी
अंकिता को टिकट दिए जाने के बाद से राजनीति गरमा गई है। पार्टी के अंदर पुरानी और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है। बीजेपी की नयना परमार को टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। नयना के इस कदम से अंकिता के वोट में सेंध लग सकती है, क्योंकि नयना की भी जमीनी स्तर पर काफी अच्छी पकड़ है।
वोट बंटने का खतरा
अगर अंकिता और नयना के बीच वोट बंटते हैं, तो इसका फायदा अन्य पार्टी को मिल सकता है। अंकिता के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, मगर देखने वाली बात यह होगी कि चुनाव में वह कैसा प्रदर्शन करती हैं। टिकट मिलने के बाद से वह और मेहनत के साथ प्रचार प्रसार कर अपने लिए वोट मांग रही हैं।
View this post on Instagram
कौन हैं अंकिता रौनक परमार
जन्म: वडोदरा
शिक्षा: रायपुर की कलिंगा यूनिवर्सिटी से बीकॉम
ससुर: 45 साल से सक्रिय राजनीति में
खास बात: फिटनेस पर विशेष ध्यान, खुद का जिम भी
View this post on Instagram
क्या कहती हैं फिटनेस और मॉडलिंग पर
अंकिता महिलाओं की स्वतंत्रता पर जोर देती हैं और फिटनेस पर खासा ध्यान देती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर फिटनेस की वीडियोज डालकर लोगों को भी फिट रहने के लिए कहती हैं। उनका कहना है कि हर किसी को दिन में कम से कम एक घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। अंकिता के मुताबिक, उन्हें पहले मॉडलिंग के ऑफर आते रहे हैं, मगर उन्होंने इन्हें कभी स्वीकार नहीं किया, क्योंकि सारा फोकस राजनीति पर है।
इसे भी पढ़ें: फरमान को छोड़कर मोनालिसा हुई फरार, पति ने लगाई मदद की गुहार
राजनीतिक पृष्ठभूमि
5 साल पहले हुए वडोदरा तालुका पंचायत चुनाव में अंकिता परमार सदस्य चुनी गई थीं। इसमें उन्होंने ढाई साल तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली। अब देखना यह होगा कि लाखों फॉलोअर्स का इंस्टाग्राम सपोर्ट जमीनी चुनाव में कितना काम आता है? नयना परमार के निर्दलीय उतरने से वोट कटेगा या नहीं? अंकिता जीत हासिल करती हैं या यह प्रयोग बीजेपी के लिए उल्टा साबित होता है?
इसे भी पढ़ें: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार की चर्चा तेज, इन चेहरों को मिल सकती है जगह
