BJP District President: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करते नए जिलाध्यक्षों के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी की तरफ जारी नामों की सूची में लगभग सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है। नये जिलाध्यक्षों के नाम भी नए हैं। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। वहीं जानकारों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की सूची में लोकसभा चुनाव 2024 की झलक साफ दिख रही है। इसके साथ हिंदुत्ववादी चेहरों को भी तरजीह दी गई है। वहीं जिन जिलों में पार्टी के अंदर जिलाध्यक्षों का विरोध हो रहा था, उन्हें भी साइड लाइन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में महेश शुक्ला का पार्टी के अंदर लंबे समय से विरोध चल रहा था। बीजेपी ने इस बार उनकी जगह विवेकानंद मिश्र को बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया है। बीजेपी ने पार्टी संगठन के लिहाज से क्षेत्रवार 98 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं.

बीजेपी नये जिलाध्यक्षों के नाम

अवध क्षेत्र: लखनऊ महानगर-आनन्द द्विवेदी, लखनऊ जिला-विनय प्रताप सिंह, रायबरेली-बुद्धीलाल पासी, सीतापुर-राजेश शुक्ला, लखीमपुर-सुनील सिंह, हरदोई-अजीत सिंह बब्बन, अम्बेडकरनगर-त्र्यम्बक तिवारी, बाराबंकी-अरविन्द मौर्य, बलरामपुर-प्रदीप सिंह, बहराइच-बृजेश पाण्डेय, गोण्डा-अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती-उदय प्रकाश त्रिपाठी, अयोध्या महानगर-कमलेश श्रीवास्तव, अयोध्या जिला-संजीव सिंह, उन्नाव-अवधेश कटियार।

BJP District President

बृज क्षेत्र: आगरा महानगर-भानू महाजन, आगरा जिला-गिरिराज कुशवाहा, मथुरा महानगर-धनश्याम लोधी, मथुरा जिला-निर्भय पाण्डेय, फिरोजाबाद महानगर-राकेश शंखवार, फिरोजाबाद जिला-उदय प्रताप सिंह, एटा-संदीप जैन, अलीगढ़ महानगर-राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला-कृष्णपाल सिंह ‘लाला’, हाथरस-शरद महेश्वरी, मैनपुरी-राहुल चतुर्वेदी, कासगंज-केपी सिंह, बरेली महानगर-अधीर सक्सेना, बरेली जिला-पवन शर्मा, आंवला-आदेश प्रताप सिंह, बदायूं-राजीव गुप्ता, शाहजहाँपुर महानगर-शिल्पी गुप्ता, शाहजहाँपुर जिला-केसी मिश्रा, पीलीभीत-संजीव प्रताप सिंह।

BJP District President

कानपुर क्षेत्र: कानपुर महानगर उत्तर-दीपू पाण्डेय, कानपुर महानगर दक्षिण-शिवराम सिंह, कानपुर देहात- मनोज शुक्ला, कानपुर ग्रामीण-दिनेश कुशवाहा, इटावा-संजीव राजपूत, कन्नौज-वीर सिंह भदौरिया, फर्रुखाबाद-रुपेश गुप्ता, फतेहपुर-मुखलाल पाल, औरैया-भुवन प्रकाश गुप्ता, झांसी महानगर-हेमन्त परिहार, झांसी जिला- अशोक गिरि, बांदा-संजय सिंह, महोबा-अवधेश गुप्ता, चित्रकूट-लवकुश चतुर्वेदी, हमीरपुर-सुनील पाठक, जालौन-उर्विजा दीक्षित, ललितपुर-राजकुमार जैन।

BJP District President

पश्चिम क्षेत्र: रामपुर- हंसराज ‘पप्पू’, मुरादाबाद महानगर- संजय शर्मा, मुरादाबाद जिला- आकाश पाल, अमरोहा- उदय गिरि गोस्वामी, बिजनौर- भूपेन्द्र चौहान ‘बॉबी’, सहारनपुर महानगर- पुनीत त्यागी, सहारनपुर जिला-महेन्द्र सैनी, मुजफ्फरनगर- सुधीर सैनी, बागपत-वेदपाल उपाध्याय, शामली-तेजेन्द्र निर्वाल, मेरठ महानगर- सुरेश जैन ‘ऋतुराज’, मेरठ जिला- शिवकुमार राणा, गाजियाबाद महानगर- संजीव शर्मा, गाजियाबाद जिला- सत्यपाल प्रधान, नोएडा महानगर- मनोज गुप्ता, गौतमबुद्धनगर- गजेन्द्र मावी, बुलन्दशहर-विकास चौहान, सम्भल- हरेन्द्र सिंह ‘रिंकू’, हापुड़- नरेश तोमर।

BJP District President

गोरखपुर क्षेत्र: गोरखपुर महानगर- राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिला- युधिठिर सिंह, संतकबीरनगर- जंगदम्बा लाल श्रीवास्तव, बस्ती- विवेकानन्द मिश्रा, सिद्धार्थनगर- कन्हैया पासवान, महाराजगंज- संजय पाण्डेय, देवरिया- भूपेन्द्र सिंह, कुशीनगर- दुर्गेश राय, आजमगढ़-कृष्णपाल, लालगंज- सूरज श्रीवास्तव, मऊ-नूपुर अग्रवाल, बलिया- संजय यादव।

BJP District President

काशी क्षेत्र: वाराणसी महानगर- विद्यासागर राय, वाराणसी जिला- हंसराज विश्वकर्मा, गाजीपुर- सुनील सिंह, प्रतापगढ़- आशीष श्रीवास्तव, भदोही- दीपक मिश्रा, जौनपुर- पुष्पराज सिंह, मछलीशहर- रामविलास पाल, सुल्तानपुर-एसआर वर्मा, अमेठी- रामप्रसाद मिश्र, प्रयागराज यमुनापार- विनोद प्रजापति, प्रयागराज गंगापार- कविता पटेल, प्रयागराज महानगर- राजेन्द्र मिश्र, चन्दौली- काशीनाथ सिंह, कौशाम्बी- धर्मराज मौर्य, मिर्जापुर- बृजभूषण सिंह, सोनभद्र – नन्दलाल।

BJP District President

Spread the news