इवांका ट्रंप की हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, पकड़ा गया IRGC का आतंकी

ivanka trump assassination plot foiled iraqi terrorist

वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे भारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अमेरिकी खुफिया और जांच एजेंसियों के मुताबिक, ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) से जुड़े एक खूंखार आतंकी ने इवांका ट्रंप को मौत के घाट उतारने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। पकड़ा गया आरोपी इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आलीशान घर का ब्लूप्रिंट (नक्शा) और पूरा पता लेकर रेकी कर रहा था।

सुलेमानी का बदला लेना चाहता था कताइब हिजबुल्लाह का यह कमांडर

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आए इस संदिग्ध की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इराक का नागरिक है। अल-सादी अमेरिका विरोधी चरमपंथी संगठन कताइब हिजबुल्लाह का एक सीनियर और सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, यह संगठन अमेरिका के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर सिलसिलेवार बम धमाके करने की फिराक में भी है।

जांच में खुलासा हुआ है कि अल-सादी ने अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए शीर्ष ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए इवांका ट्रंप की हत्या करने की कसम खाई थी।

ट्रंप को उसी के घर में देंगे दर्द

वॉशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व अधिकारी एंतिफाध कानबार ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में इस साजिश की पुष्टि करते हुए कई कड़वी सच्चाइयों से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही अल-सादी लगातार कट्टरपंथियों के बीच जहर उगल रहा था।

इसे भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल में दलालों के अड्डे, तीमारदारों की बेबसी पर फल रहा है रैकेट और सो रही है पुलिस!

एंतिफाध कानबार के मुताबिक, अल-सादी खुलेआम लोगों से कहता था कि डोनाल्ड ट्रंप को सबसे गहरा जख्म देने के लिए हमें उनकी बेटी इवांका ट्रंप को निशाना बनाना होगा। उसका मानना था कि इवांका को मारकर वो ट्रंप के परिवार को ठीक वैसा ही दर्द दे पाएंगे, जैसा दर्द अमेरिका ने सुलेमानी को मारकर उनके देश को दिया है।

हाई अलर्ट पर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां

इवांका ट्रंप के घर का सटीक पता और ब्लूप्रिंट मिलने के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खुफिया विभाग को अंदेशा है कि ईरानी कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए आईआरजीसी के निशाने पर ट्रंप का पूरा परिवार हो सकता है। इसके मद्देनजर डोनाल्ड ट्रंप और इवांका ट्रंप समेत पूरे परिवार की सुरक्षा घेरे को बेहद कड़ा और अभेद्य कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: सहारा शहर की जमीन पर बनेगा उत्तर प्रदेश का नया विधानभवन, टेंडर जारी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...