Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) हरियाणा में पहुंच चुकी है। यहां भी उनकी यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में व्यायप्तद महंगाई, किसानों के कर्ज और MSP को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (BJP Govt) पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि “देश में किसानों की आय दोगुनी नहीं, कम हुई है। किसानों को डेढ़ गुना MSP नहीं, महंगाई मिली।”

कर्ज़माफी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “मोदी सरकार में देश में कर्ज़माफी किसानों को नहीं, बस अरबपतियों को मिली।” उन्हों्ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि पीएम मोदी ने काले कानून और निर्यात नीति को हथियार बना कर, किसानों पर चौतरफा आक्रमण किया। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि किसानों को पीछे छोड़ कर, भारत आगे नहीं बढ़ सकता।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी-सपा में बढ़ी तकरार, रेप और जान से मारने की धमकी में FIR

राहुल गांधी ने इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा की अहमियत बताई। उन्होंने कहा, “आज करोड़ों हिंदुस्तानी नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। भारत अब एक हो रहा है।” गौरतलब है कि शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) करनाल में थी, अब यह कुरुक्षेत्र से होते हुए पंजाब की तरफ बढ़ रही है। कल जब राहुल गांधी समर्थकों के साथ करनाल के जीटी रोड से गुजर रहे थे, तो वहां करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। उस समय भी राहुल गांधी समर्थकों के साथ आगे बढ़ते रहे। वहीं मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने। करनाल में राहुल गांधी के साथ विजेंद्र सिंह मार्च करते नजर आए। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह का साथ मिलने के बाद कांग्रेस उत्साहित नजर आई और राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक पंच नफरत के खिलाफ।”

इसे भी पढ़ें: राहुल की यात्रा में लगे आंबेडकर-कांशीराम के जयकारे

Spread the news