Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में लगातार समर्थकों के जुड़ने का क्रम जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) भी राहुल गांधी का साथ देने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) गुरुवार की सुबह राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अपने पति और बेटे के साथ पहली बार शामिल हुईं।

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दूसरे दिन राहुल गांधी ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना शुरू किया। यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते नजर आये। बताते चलें कि राहुल गांधी जब पदयात्रा शुरू करते हैं तो सड़क के दोनों तरफ पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए रस्सियों का सुरक्षा घेरा बना लेते हैं।

अलग नजर आया ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का नजारा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान गुरुवार को यह नजारा कुछ अलग नजर आया। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेसियों का उत्साह उमड़ पड़ा। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते दिख रहे हैं। वहीं कार्यकर्ता उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते नजर आए। सुरक्षा कर्मियों को उन्हें दूर रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के खिलाफ केस दर्ज

भीड़ में नजर आई कमी

गुरुवार को सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ काफी कम नजर आई। लेकिन जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी इसमें लोगों और गाड़ियों का काफिला बढ़ता चला गया। इस दौरान राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए और राहुल-प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिये।

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं पूनम कौर, जिन्होंने पकड़ा राहुल का हाथ

Spread the news