Bareilly: नौकरी के नाम पर सौदा कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल के दिनों नौकरी के नाम पर जिस्म के सौदे के मामले काफी बढ़ गए हैं। ताजा मामला बरेली जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र से सामने आया है। यहां के एक गांव की रहने वाली एक विधवा की नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे है। पति की मृत्यु के बाद वह दिल्ली में किराए पर रहकर वह एक कंपनी में नौकरी करने लगी। कुछ समय के बाद उसकी नौकरी छूट गई।

इसके बाद वह अपने घर वापस आ गई। उसे दिल्ली में किराए के कमरे से अपना सामान वापस मंगाना था। इसलिए उसने शेरगढ़ के एक चालक से सम्पर्क किया। 20 दिन बाद चालक ने फोन कर महिला को साथ में चलने को कहा। रास्ते में चालक ने महिला से कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति को जानता है जो उसकी नौकरी लगवा सकता है। चालक महिला को उस व्यक्ति के पास ले गया। उस व्यक्ति ने नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें: दो मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से रचाई शादी

महिला को नौकरी भी नहीं मिली और उसकी अस्मत लूट ली गई। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस घटना की जानकारी होने पर हर कोई हैरान है। लोगों में यह चर्चा हो रही है, बेसहारा लोगों का कोई इतना शोषण कैसे कर सकता है। वहीं सीबीगंज पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार

Spread the news