Bareilly: उत्तर प्रदेश में योगी राज आने के बाद कई मुस्लिम लड़कियों ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़कों से शादी की, लेकिन इन लड़कियों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाब साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में इसी तरह की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां धर्म परिवर्तन कर हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली खुशबू बानो (Khushboo) को उसके घर वालों से ससुराल से अगवा कर लिया है। खुशबू सक्सेना (Khushboo) को अगवा करने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी नजर आ रहे हैं। इस संबंध में खुशबू (Khushboo) के पति विशाल सक्सेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। विशाल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अपनी पत्नी की जल्द से जल्द तलाश कराने की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों की तलाश शुरू कर दी है।

विशाल सक्सेना की तरफ से पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया है कि डेढ़ महीने पहले भदोही की रहने वाली खुशबू बानो ने स्वेच्छा से इस्लाम का त्याग कर सनातन धर्म अपनाया था और हिन्दू रीति रिवाज से उसके साथ शादी रचाई थी। अगस्त मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने उनकी शादी संपन्न कराई थी। विशाल के मुताबिक, खुशबू बानो भदोही (संत रविदासनगर) की रहने वाली है। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। विशाल सक्सेना ने बताया कि खुशबू अक्टूबर महीने में उससे मिलने बरेली आई और उसके साथ अगस्त मुनि आश्रम जाकर पंडित केके शंखधार के सामने धर्म परिवर्तन कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: 64 योगिनी मंदिर, यहां कभी होता था तांत्रिक विश्वविद्यालय!

शादी के बाद दोनों चर्चा में आ गए थे। सनानत धर्म अपनाने के बाद खुशबू बानो ने अपना नाम बदलकर खुशबू सक्सेना रख लिया था। खुशबू ने सनातन धर्म अपनाने के बाद दावा किया था कि वह आजीवन हिंदू बनकर रहेगी। उसने कहा था कि उसकी आस्था बचपन से ही हिन्दू धर्म से थी, लेकिन दबाव के चलते वह धर्म परिवर्तन नहीं कर पा रही थी। खुशबू ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हिन्दू धर्म अपनाने के बाद उसे तीन तलाक व हलाला जैसी कुरीतियां से मुक्त मिल गई है। विशाल सक्सेना ने बताया कि खुशबू को अगवा करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि खुशबू के घर वाले उसके घर में घुसते हैं और खुशबू को जबरन ऑटो में डालकर अगवा कर लेते हैं। विशाल सक्सेना ने सीसीटीवी फुटेज एसपी देहात को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के वक्त वह काम से बाहर गया था। उस वक्त घर पर खुशबू के अलावा कोई और नहीं था।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी की हुंकार, महबूबनगर का नाम फिर से करेंगे पालामरू

Spread the news