Bareilly News: महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भले ही तमाम प्रयास किए जा रहे हो, लेकिन, जमीनी हकीकत काफी डरावने हैं। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका अपनी सहेली के घर कपड़े बदलने गई, तो वहां सहेली के पिता ने कपड़े बदलते हुए उसका वीडियो बना लिया। फिर उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सहेली का पिता नाबालिक लड़की की अस्मत से खेलता रहा। सहेली की पिता की हरकत से तंग आकर के पीड़िता ने एडीजी बरेली जोन से न्याय की गुहार लगाई है। एडीजी के आदेश पर मामले की जांच शुरू हो गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक के पास पहुंचकर दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने आप बीती सुनाई। उसने स्थानीय पुलिस पर दुष्कर्म करने वाले पर कोई कार्यवाही न करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्टी में जा रही थी। उसकी दोस्त ने कपड़े सही न बताकर अपने कपड़े बदलने को दिए। कपड़े बदलते समय सहेली के पिता ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद जब वह दोबारा सहेली के घर गई तो वह घर पर नहीं थी। उसके पिता उस समय घर पर थे। पिता ने पुरानी वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा में शामिल

इसके बाद भी उसकी सहेली ने जबरन कॉलेज से आते समय होली से 2 सप्ताह पूर्व कार में बैठा लिया। वहां पहले से ही बैठे विमल महाजन और एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। 29 दिसंबर को उसने पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी में उक्त आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। लेकिन, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पुलिस परहेज कर रही है। उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ संबंध बनाने को दबाव बना रहे है। इससे वह अवसाद में आ गई है। एडीजी जोन में फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Spread the news