नई दिल्ली: अगर आपका बैंक में कोई बड़ा काम फंसा है तो उसे जल्द निपटा लें। क्योंकि अगस्त माह में कम से कम 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में एटीएम में भी रुपये की कमी आ सकती है। इसलिए लापरवाही न बरतें। अगस्त के महीने में अन्य महीनों के मुकाबले छुट्टियों की संख्या अधिक है। इस महीने में 10 छुट्टियां रहेंगी। यदि आपका बैंक से सम्बंधित जरूरी काम है, तो अपनी सुविधा अनुसार उसे जल्द से जल्द निपटा लें। अगस्त में त्योहारों की संख्या ज्यादा है। मोहर्रम, रक्षाबंधन के अलावा राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त भी इसी महीने है। ऐसे में त्योहारों पर बैंक का बन्द होना लाजिमी है। ऐसी स्थिति में लापरवाही बरतने पर किसी को भी रुपए पैसे निकालने में दिक्कत हो सकती है।

ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए पहले से ही बैंक से रुपया निकाल सकते हैं। आमतौर पर बैंकों को महीने में छह छुट्टी मिलती है। मगर अगस्त में चार रविवार, दो शनिवार, चार अन्य छुट्टियां हैं। इस तरह अगस्त में बैंक की 10 छुट्टियां हो रही हैं। इसमें मोहर्रम, रक्षाबंधन, 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी आदि हैं। देश की बैंकिंग व्यवस्था संचालित करने वाली आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक यह छुट्टियां हैं। यूपी सहित कई राज्यों में यह छुट्टियां भी तय हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 5 सॉल्वर

अगस्त में यह है छुट्टियां

सात अगस्त: रविवार
नौ अगस्त: मुहर्रम
12 अगस्त: रक्षा बंधन
13 अगस्त: दूसरा शनिवार
14 अगस्त: रविवार
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त: जन्माष्टमी
21 अगस्त: रविवार
27 अगस्त: चौथा शनिवार
28 अगस्त: रविवार

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध

Spread the news