लाटघाट: शादी से पहले वाले प्यार का अंजाम अक्सर बर्बाद करने वाले आते हैं। ऐसा ही मामला आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां एक युवक पर युवती को शादी करने के जाल में फांस कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और इसका वीडियो भी तैयार कर लिया। युवती से शादी करने का भरोसा देकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक का इरादा ठीक न देखते हुए युवती ने उससे दूरी बना ली। युवती के दूरी बढ़ाने पर युवक ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का गांव के दूसरे पक्ष के लड़के से करीब एक साल से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसने युवती का अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया। इधर युवक का इरादा ठीक न देख युवती ने उससे दूरी बना लिया।

इसे भी पढ़ें: भाई के साथ मिलकर पत्नी का किया गैंगरेप

दोनों में दूरिया बढ़ने पर युवक ने युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध का अश्लील वीडियो आठ दिन पूर्व सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर क्षेत्र में चर्चा होने लगी। वीडियो की जानकारी होने के बाद पीड़िता की मां ने गांव के आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। रौनापार थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी राहुल राजभर पुत्र शिव कुमार राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 11 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार

Spread the news