एक अंग्रेज को RSS पर बोलने का हक नहीं, राहुल गांधी के बयान पर करण भूषण सिंह का तीखा पलटवार

Karan Bhushan Singh

नई दिल्ली: संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर दिए गए वक्तव्य के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद करण भूषण सिंह ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि एक ‘अंग्रेज’ को RSS के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

करण भूषण सिंह ने कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में भारतीय होते, तो उन्हें संघ की विचारधारा और देश सेवा में उसके योगदान के बारे में भली-भांति जानकारी होती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत की माटी से जुड़े व्यक्ति को RSS के वास्तविक स्वरूप को समझाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

RSS के अधिकारों की भी रक्षा करूंगा: राहुल गांधी

दरअसल, दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक को चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख या जैन हो अपने विचार बिना किसी भय के रखने का अधिकार होना चाहिए।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत अभिव्यक्ति की आजादी सभी के लिए समान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कभी भविष्य में RSS के अभिव्यक्ति के अधिकार पर भी हमला होता है या उसे दबाने की कोशिश की जाती है, तो वह संघ के उस अधिकार की भी रक्षा के लिए खड़े होंगे।

Karan Bhushan Singh

विदेश नीति और हग डिप्लोमेसी पर भी कसा तंज

राहुल गांधी ने दोहराया कि किसी भी सत्ता या समूह को दूसरों की आवाज दबाने का अधिकार नहीं है। इसी कार्यक्रम के दौरान एक चुटीले अंदाज में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आजकल गले मिलने को ही देश की विदेश नीति बता दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का कामकाज, 173 घंटे के साथ 175 करोड़ की बर्बादी

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सफेद सागर : वीरता और बलिदान के 27 वर्ष बाद स्क्रीन पर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...