Ajmer 92 Trailer: फिल्म अजमेर 92 का ट्रेलर (Ajmer 92 Trailer) रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर भी टीजर की तरह धमाकेदार है। सच्ची घटना पर आधारित फिल्म अजमेर 92 (Ajmer 92) काफी चर्चा में आ गई है। इसमें लड़कियों के साथ की गई दरिंदगी की दास्तान है, जो अब तक दबी हुई थी। इसमें लड़कियों को किस तरह ब्लैकमेल करके उनका शारीरिक शोषण किया गया, कैसे उन्हें सुसाइड करने के लिए मजबूर किया गया, पूरा दर्द उड़ले दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वहीं टीजर के बाद ट्रेलर देखकर लोगों की फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

फिल्म अजमेर 92 (Ajmer 92) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें राजस्थान के नामचीन शहर अजमेर को दिखाया गया है। टीजर में कुछ लड़कियों को फोन आता है और फिर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और इस मुश्किल समय से हारी लड़कियों के सुसाइड का खेल शुरू हो जाता है। इन खबरों की जानकारी होने पर प्रशासन भी चौंक जाता है। टीजर में काफी कुछ सस्पेंस रखा गया था, जिसे ट्रेलर में दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कोई बड़ी कास्ट नहीं है। वहीं कम फेमस कलाकारों के साथ बनाई गई इस फिल्म का टीजर काफी इम्प्रेसिव करने वाला है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और अभी से फिल्म के अच्छा होने की कयासबाजी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: रूह कंपा देगा अजमेर 92 का टीजर, 31 साल पहले खेला गया था घिनौना खेल

सौ से ज्यादा लड़कियों के साथ हुई थी हैवानियत

31 साल पहले अप्रैल, 1992 में हुए इस भयावह कांड ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ हैवानियत की बात जिसने भी सुनी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिन परिवारों ने इस दर्द को भुगता उनके दुख का अंदाजा लगा पाना मुश्किल था। उस दौरान एक अखबार के पहले पन्ने पर सोफिया गर्ल्स कॉलेज की कुछ स्टूडेंट की ब्लर फोटो छापी गई थी, जिसके बाद घटना पर हंगामा शुरू हो गया। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि शहर के कुछ बड़े परिवार के लड़कों ने उनके आपत्तिजनक फोटो सर्कुलेट करने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण किया। सबसे पहले यह मामला एक लड़की से शुरू हुआ था और उस लड़की को धमकी देकर उसकी सहेलियों के साथ भी ऐसा ही घिनौना खेल खेला गया। ऐसे 100 लड़कियों का दुष्कर्म हुआ, तो करीब 250 लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें सर्कुलेट हो गईं। इस घटना में अधिकतर लड़कियों ने चुप्पी साध ली, जबकि दो लड़कियां अपने बयान पर कायम रहीं। आठ आरोपियों में से चार बरी हो गए और चार को दस साल की सजा सुनाई गई थी।

इसे भी पढ़ें: शाहरूख की लाडली सुहाना ने दोस्तों संग वीकेंड पर किया एंजॉय

Spread the news