लालू यादव की तबीयत काफी नाजुक, फेफड़ों में दिक्कत के चलते साँस लेने में हो रही है दिक्कत 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि अचानक उनकी तबीयत काफी नाजुक हो गई है। रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं यह जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साझा करते हुए बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत काफी बिगड़ गई है। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं इस बारे में रिम्स के डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद ने जानकारी दी है कि लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने बताया कि उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है और वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं।

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की पहले कोविड 19 की जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट कल तक आएगी। वहीं उनकी ख़राब सेहत की जानकारी होते ही बेटी मीसा भारती और पत्नी राबङी यादव अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना है। गौरतलब है कि चारा घोटाले में लाल यादव जेल की सजा काट रहे हैं। वह लंबे समय से झारखंड की जेल में बंद चल रहे हैंलेकिन खराब स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह इन दिनों रिम्स में भर्ती हैं। ख़राब सेहत के चलते वह करीब एक साल से रिम्स निदेशक के बंगले में ही रह रहे हैं। यहीं से वह उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं यही से वह अपनी सियासत भी चला रहे हैं जिसके चलते यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या वह वास्तव में बीमार हैं या फिर बीमारी का बहाना कर जेल से बाहर रहने का रास्ता निकले हुए हैं।

फिलहाल लालू यादव की तबीयत पर डॉक्टरों ने चिंता जाहिर की है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि कोविड जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनका आगे का इलाज शुरू किया जाएगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लालू प्रसाद यादव पर नीतीश सरकार को आस्थिर करने का आरोप लगा था। उन्होंने ने नीतीश सरकार के एक विधायक को फोन करके नीतीश कुमार को धोखा देने की बात कही थी। इसके बाद यहां काफी हंगामा भी हुआ था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...