Viral Video: बंदर ने Metro में किया सफर, यात्री के साथ बैठकर लिए मजे

Viral Video: जिंदगी का मजा हर कोई लेना चाहता है, चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर। बंदर ऐसा जानवर है जो अपनी हरकतों को लेकर काफी पसंद किया जाता है। कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते जहां सभी तरह की गतिविधियां बंद थी, वहीं अब कम हो रहे मामलों की संख्या का देखते हुए फिर से छूट शुरू हो गई। ऐसे में मेट्रो सेवाओं को भी बहाल कर दिया गया है। हालांकि सीमित यात्रियों के साथ ही अभी मेट्रो का परिचालन शुरू किया गया है। इस बीच मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौक जाएंगे। बंदर का यह वीडियो काफी फनी है।

https://twitter.com/mumbaimatterz/status/1406224200784769025

यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है, जिसमें एक बंदर यात्रियों के साथ बैठकर मेट्रो सफर का अनंद ले रहा है। इस दौरान किसी ने बंदर के इस फनी अंदाज को शूट कर लिया। मुंबई मैर्ट्स के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग पसंद करने के साथ-साथ तेजी से शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो की एक खासियत यह भी है कि मेट्रो में इंसानों की भांति बंदर भी सफर कर रहा है। वीडियो में बंदर घूम टहल कर एक व्यक्ति के साथ सीट पर आकर बैठ जाता है। इतना ही नहीं वह इंसानों की तरह उसका हाथ पकड़ कर बैठता है।

इसे भी पढ़ें: उल्लू ने लिया स्पा ट्रीटमेंट का मजा

वीडियो में देखा जा रहा है कि सफर करने वाले को सभी यात्री कोरोना के खतरे से काफी सतर्क है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोग मास्क भी पहने हुए हैं। फिलहाल लोगों के बीच बंदर का सफर करना देखते बन रहा है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बंदर आनंद विहार स्टेशन से मेट्रो में चढ़ा था। वहीं कुछ लोग इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मेट्रो सुरक्षा पर सवाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से यह बड़ी लापरवाही है। अगर बंदर किसी पर हमला कर देता तो क्या होता।

इसे भी पढ़ें: 2.70 लाख रुपए किलो है मियाजाकी की कीमत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...