Viral News: इन दिनों आम का सीजन चल रहा है। अपनी खासियत के चलते आम फलों का राजा माना जाता है। बाजार में कई किस्म के आम आ चुके हैं। आम खाने की भी सबकी अपनी पसंद है। वैरायटी के हिसाब से आम के दाम भी तय हैं। लेकिन अगर यह कहा जाए कि एक किलो आम की कीमत करीब 2.70 लाख रुपए है तो शायद आम इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन यह सच है मियाजाकी नाम के खास आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.70 लाख रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मियाजाकी नाम के इस आम का पेड़ है। इसकी रखवाली में गार्ड और कुत्ते तैनात किए गए हैं। कीमत जानकार आपके जेहन में यह सवाल जरूर उठेगा कि आखिर इस आम की खासियत क्या है।

मुख्य रूप से जापान में होती है पैदावार

बता दें कि मियाजाकी आम की पैदावार मुख्य रूप से जापान में होती है। जापान के क्यूशू प्रांत की मियाजाकी शहर में इस आम की पैदावार है और इसी आधार पर इसका नामकरण किया गया है। साइज में यह आम काफी बड़ा होता है। जानकारी के मुताबिक एक मियाजाकी के एक आम का वजन प्राया 300 से 400 ग्राम के बीच होता है। यह आम अप्रैल से अगस्त के मध्य होता है।

इसे भी पढ़ें: गुजराती मूल की यह लड़की गाजा का बजाया बाजा

यह है खासियत

लाल रंग का यह आम कई खासियतों से भरपूर है। इस आम में एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस आम में बीटा कैरोटीन और फोलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। यह आम स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। यही कारण है कि काफी मंहगा है और खरीदार इसकी मुंहमांगी कीमत देने को भी तैयार रहते हैं। मियाजाकी दुनिया के सबसे मंहगे आमों में से एक है। जापानी मीडिया की रिपोर्टों की मानें तो गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी की कीमत 2.70 लाख रुपए प्रति किलो थी।

जापान के हर शहर में मियाजाकी आम मिल जाता है। ओकिनावा के बाद मियाजाकी का जापान में सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। जानकारी के मुताबिक जापान में इस आम का उत्पादन 70 से 80 के दशक में हुआ था। हालांकि निर्यात से पहले मियाजाकी को सख्त जांच परीक्षण से गुजरना पड़ता है। परीक्षण में सफल होने के बाद इसे ‘सूर्य का अंडा’ कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: उल्लू ने लिया स्पा ट्रीटमेंट का मजा

Spread the news