भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन, पहलवान सुजीत ने 65 किग्रा कुश्ती में जीता गोल्ड

Sujit Wrestling Gold Medal

वाराणसी: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा।

यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत की है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में कुश्ती लगातार उपलब्धियों की तरफ़ अग्रसर है।आठ साल के बाद 65 किलो वजन में भारत ने गोल्ड जीता है। यह अब सम्मान प्रशिक्षु खिलाड़ियों हेतु मार्गदर्शन का कार्य करेगा तथा कुश्ती अब और अधिक मजबूत हो कर निखरेगा।
इस अवसर पर आफिसियल चिकित्सक एवं आल इंडिया क्रिकेट फ़ार फीजिकली चैलेन्जड एवं डीसएबेल्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय कुश्ती के अब सुनहरे दिन आ गये हैं और भारतीय कुश्ती पूरे विश्व में एक अपनी अलग पहचान रखती है।

इसे भी पढ़ें: बनारस में बनेगी आर्ट गैलरी, युवा कलाकारों को मिलेगा मंच और रोजगार

संस्था के वित्त मंत्री देसवाल, विमल ने इस एतिहासिक जीत पर अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा कहा कि सारे स्पोर्टिग स्टाफ़, कोच ,का इस जीत में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर खिलाड़ी अविनाश, देव, बीरेन्द्र आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: पितृ कर्मों के लिए प्रसिद्ध भारत के प्रमुख तीर्थ

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...