मल्लिका शेरावत के साथ क्या गुल खिला रहे हैं लालू के लाल, स्वैग से भरपूर वीडियो किया शेयर

Tej Pratap Yadav & Mallika Sherawat

Tej Pratap Yadav: अपने बेबाक अंदाज और अनूठे तेवरों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। राजनीति के मंच से निकलकर मनोरंजन जगत में तहलका मचा रहे जेजेडी सुप्रीमो इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और टशन को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ अपना एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका सूट-बूट वाला ‘बॉस लुक’ फैंस को हैरान कर रहा है।

दिल थामकर बैठिए, एशिया को दिखेगा कुछ नया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तेजप्रताप यादव ने रहस्यमयी अंदाज में लिखा कि देश और पूरे एशिया के दर्शकों के लिए बहुत जल्द कुछ बहुत बड़ा और अनोखा आने वाला है। उन्होंने लिखा, मल्लिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास प्रोजेक्ट आ रहा है। फिलहाल यह एक सस्पेंस है, इसलिए दिल थामकर बैठिए… 1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए, बहुत जल्द राज से पर्दा उठेगा!

राजनीति से ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर

तेजप्रताप का अचानक यूं एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखना हर किसी को चौंका रहा है। इससे पहले भी वे रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में अपनी मौजूदगी को लेकर खासे चर्चा में रहे थे। हालिया वीडियो से पहले भी उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें वे बेहद सहज अंदाज में अभिनेत्री को अपने मोबाइल पर कुछ दिखाते नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2027: बृजभूषण शरण सिंह ने खोली बीजेपी की कमजोरी

सस्पेंस बरकरार, फैंस कर रहे कयासबाजी

हालांकि, दोनों चर्चित हस्तियां साथ मिलकर क्या नया करने जा रही हैं, क्या यह कोई म्यूजिक वीडियो है, कोई टॉक शो या कोई ओटीटी सीरीज इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तेजप्रताप और मल्लिका के इस सरप्राइज कॉम्बिनेशन ने सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ा दी है और फैंस बेसब्री से इस सस्पेंस के टूटने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में फर्जी शादियों के जरिए सैनिकों की सरकारी मुआवजे पर डाका

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...