IIT कानपुर के प्रोफेसर पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, वैवाहिक दुष्कर्म, घरेलू हिंसा और अनैतिक संबंधों का आरोप

Professor Nishith Srivastava

Kanpur News: देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव के खिलाफ उनकी पत्नी अन्वेष्णा श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा, वैवाहिक दुष्कर्म (Marital Rape), मानसिक प्रताड़ना और अन्य महिलाओं से अवैध संबंधों जैसे संगीन आरोपों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अन्वेष्णा स्वयं इसी संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ कॉग्निटिव साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कल्याणपुर थाना पुलिस एसीपी दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में सबूतों की जांच कर रही है।

छात्रा और महिला प्रोफेसर से संबंधों का आरोप

दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों का विवाह दिसंबर 2012 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। अन्वेष्णा का आरोप है कि 2025 के बाद से उनके रिश्तों में दरार आने लगी। पत्नी का आरोप है कि दिसंबर, 2025 में निशीथ ने खुद स्वीकार किया था कि 2022 में उन्होंने अपने कार्यालय के भीतर ही अपनी एक शादीशुदा पीएचडी छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके अलावा, नवंबर 2025 से उनके एक अन्य महिला प्रोफेसर के साथ अनुचित संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर पीड़िता को सहनशीलता बढ़ाने की सलाह दी जाती थी।

मासूम बेटे के सामने हिंसा और चाकू दिखाने की घटना

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 11 नवंबर, 2025 को आरोपी प्रोफेसर ने घर में तोड़फोड़ की, गर्म चाय फेंकी, हथौड़े से शादी की तस्वीरें तोड़ दीं और चाकू दिखाकर पत्नी को डराया। इसके बाद, 15 जनवरी 2026 को अपने छोटे बेटे के सामने पत्नी को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने पर सच बेटे ने उजागर किया। 30 अप्रैल 2026 को अत्यधिक मानसिक तनाव के चलते पीड़िता को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

आर्थिक शोषण और अलग रहने की स्थिति

शिकायत में 4 जुलाई, 2026 को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने और रिश्तेदारों से बदसलूकी के आरोप भी शामिल हैं। पीड़िता का कहना है कि घर के सारे खर्च, नौकरों की तनख्वाह और रखरखाव का खर्च वही उठा रही थीं, जिससे उन्हें आर्थिक चपत लगी। फिलहाल दोनों पति-पत्नी परिसर में ही आवंटित अलग-अलग मकानों में निवास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकार युवाओं के साथ और विरोधी दल अराजक तत्वों के साथ

प्रोफेसर निशीथ बोले- न्याय प्रणाली पर भरोसा

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव ने सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और मनगढ़ंत करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे इन आरोपों से बेहद स्तब्ध हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच के दौरान इस तरह की शिकायत के पीछे के असली कारण उजागर हो जाएंगे। उन्होंने मीडिया से अपुष्ट और सनसनीखेज खबरें न चलाने की अपील करते हुए अदालत पर पूरा भरोसा जताया है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत का हमला, NEET आंदोलन में कैसे छात्र थे जो PM और दिवंगत मां के लिए दीं गालियां

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...