VHRP ने लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के पीड़ितों की जारी की सूची
Lucknow News: विश्व हिन्दू रक्षा परिषद (VHRP) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के सलाहकार सदस्य गोपाल राय ने शनिवार को गोमती नगर स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और उत्पीड़न से जुड़े कई मामलों को उजागर किया। गोपाल राय ने बताया कि संगठन के पास लगातार ऐसे संवेदनशील मामले आ रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर तैयारी की गई है। इसके तहत फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, मलेशिया, ब्राजील, यूक्रेन, श्रीलंका और इंडोनेशिया जैसे देशों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी 25 जून को वे पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश सीमा पर स्थित बनगांव का दौरा करेंगे। वहाँ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी विशाखानंद तीर्थ महाराज के नेतृत्व में एक विशाल हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
दो युवाओं ने की सनातन धर्म में घर वापसी
प्रेस वार्ता के दौरान दो अलग-अलग जनपदों के युवाओं ने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से सनातन धर्म स्वीकार करने की बात कही।
हेमंत सिंह (पूर्व नाम- हमजा अली): गोंडा के आवास विकास कॉलोनी निवासी हमजा अली (पुत्र हामिद अली) ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर अपना नया नाम हेमंत सिंह घोषित किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनकी आस्था हिंदू धर्म में रही है।
संजना (पूर्व नाम- शबनम बनो): बाराबंकी के हरख नवाबगंज की रहने वाली शबनम बनो (पुत्री इसरार) ने भी अपनी मर्जी से इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और अपना नया नाम संजना रखा।

लव जिहाद और प्रताड़ना के गंभीर मामले आए सामने
संगठन ने प्रेस वार्ता में पीड़ित परिवारों और महिलाओं की शिकायतों का विवरण प्रस्तुत किया।
नाबालिग का अपहरण और जबरन धर्मांतरण का प्रयास: लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस में काम करने वाले पहले से शादीशुदा मोहम्मद कासिफ खान द्वारा बहला-फुसलाकर 7 जून 2026 को भगाने का आरोप है। आरोप है कि इस कृत्य में आरोपी की मां सूफिया बानो ने भी सहयोग किया और बच्ची पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था।
नाम बदलकर दोस्ती और शारीरिक शोषण: कानपुर के जाजमऊ की रहने वाली पीड़िता सलोनी तिवारी ने आरोप लगाया कि चमनगंज निवासी साजेब ने फेसबुक पर खुद को ‘मोहित शर्मा’ बताकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में धर्म परिवर्तन न करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नेपाल बॉर्डर से नाबालिग बरामद: लखनऊ के गोमती नगर की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को 14 जून 2026 को कैंपबेल रोड निवासी हेन्जला नामक युवक भगा ले गया था। VHRP और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से 16 जून की देर रात बच्ची को नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद कर वर्तमान में नारी निकेतन भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें: भारत-जापान शिखर वार्ता के लिए दिल्ली की जगह असम पहुंचेंगी पीएम सनई ताकाइची
दबंगई, उत्पीड़न और अवैध गतिविधियों के आरोप
बलरामपुर (थाना सादुल्लाह नगर): ग्राम नेवादा निवासी राजाराम प्रजापति ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के दबंग रईस अहमद, सईद और तौकीर अहमद पिछले 55 वर्षों से प्रधानी और कोटे के बजट पर कब्जा जमाए हुए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने राजाराम और उनके 17 वर्षीय पुत्र को फर्जी मामले में बंद करवाया और धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया। सूत्रों के अनुसार, कई अन्य परिवारों का भी डरा-धमकाकर धर्मांतरण कराया गया है।
उन्नाव (थाना सफीपुर): पीड़िता प्रियंका सिंह के परिवार ने आरोप लगाया कि तनवीर राहत बेग और उसके साथियों ने उनके मजदूर पति के साथ मारपीट की और महिला के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के घर को भी नुकसान पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के परभणी में कीर्तन के दौरान ढही मंदिर की छत
