राजस्थान में रेतीले तूफान से दिन में अंधेरा, यूपी-बिहार में 48 मौतें
Newschuski Digital Desk: उत्तर व पूर्वी भारत में मौसम ने विनाशकारी रूप दिखाते हुए जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार दोपहर राजस्थान के चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में पाकिस्तान से उठे भीषण रेतीले तूफान ने दिन में ही रात जैसा अंधेरा कर दिया। 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले इस तूफान के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जिससे वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 24 से 48 घंटों में आए अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से 48 लोगों की मौत हो गई है।
#WATCH राजस्थान: आज दोपहर बीकानेर में धूल भरी आंधी चली। pic.twitter.com/MIW4DH1Vs8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026
IMD ने जताई कमजोर मानसून की आशंका
सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी दरकने से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं, जबकि हिमाचल के रोहड़ू और मंडी में ओलावृष्टि ने सेब की तैयार फसल को तहस-नहस कर दिया। उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अल-नीनो के बढ़ते प्रभाव से इस साल मानसून के कमजोर रहने (औसतन 78 सेमी बारिश) की आशंका जताई है।
इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट, शर्ट फाड़ी, अंडे फेंके
आगामी दो दिनों में हिमाचल, उत्तराखंड और बिहार में तेज आंधी-ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नौतपा के चलते उमस बढ़ने से लू का खतरा बना हुआ है – विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और घरेलू पेय पदार्थों (आम पन्ना, नींबू पानी, बेल का शरबत) के सेवन की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें: राजनीतिक तथा सामाजिक बदलाव के 12 वर्ष
