गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने पत्रकार को दी दफन करने की धमकी, डीएम ने ज्ञापन लेने से किया इनकार

Mahesh Shukla

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के शिवनगर तुर्कहिया मोहल्ले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शुक्ला ने मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार विपिन बिहारी त्रिपाठी और उनके परिवार को गड्ढा खोदकर दफनाने की धमकी दी। इस घटना के बाद नेशनल प्रेस क्लब के तत्वावधान में पत्रकारों ने एसीएम और एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महेश शुक्ला गालियाँ और जान से मारने की धमकियाँ देते सुनाई दे रहे हैं।

पत्रकारों का ज्ञापन लेने से डीएम ने किया इनकार

पत्रकार विपिन बिहारी त्रिपाठी ने अपनी बैनामा जमीन पर मकान का मलबा डाल रखा था। इसी बात पर महेश शुक्ला नाराज हो गए और अपने समर्थकों के साथ उनके घर पहुँचकर गाली-गलौज व मारपीट की। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसा व्यवहार करना गलत है। ज्ञापन में मांग की गई है कि महेश शुक्ला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया में 30 साल का बताकर चुनाव लड़ने पहुंचा 16 साल का नेता

हालाँकि, जब पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुँचे, तो जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। इस पर पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और कमिश्नर कार्यालय का रुख किया। एसीएम और एसपी ने मामले की गंभीरता समझते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेशनल प्रेस क्लब ने डीएम के रवैये की कड़ी निंदा की है।

इसे भी पढ़ें: श्वेता तिवारी ने 45 की उम्र में दिखाया ग्लैमर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...