पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया, क्राइम सीन का कराया रिकंस्ट्रक्शन

Akash Singh Criminal

हावड़ा: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार आते ही अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। हावड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस कुख्यात अपराधी को लेकर मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी पुलिस थानों के क्राइम सीन का दौरा कराया और घटनाओं का पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन) किया।

ब्लैक बरमूडे में हथकड़ी लगाकर घुमाया गया, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, हावड़ा पुलिस अपनी कस्टडी में लिए गए कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को फील्ड में लेकर गई। मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी पुलिस थानों के जांच अधिकारियों ने उसे अलग-अलग क्राइम सीन पर ले जाकर उन घटनाओं का पुनर्निर्माण कराया, जिनमें उसकी संलिप्तता मानी जा रही है। इस रिकंस्ट्रक्शन का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि उसने अपराधों की योजना कैसे बनाई और उसे अंजाम देने में किन लोगों की मदद ली। ब्लैक कलर के बरमूडे में सड़क पर हथकड़ी लगाकर घुमाए जा रहे आकाश सिंह ने मीडिया से कहा, मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों घुमाया जा रहा है। पुलिस ने मुझे कहा कि तुम्हें घुमाया जाएगा। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है।

शुभेंदु सरकार ने सत्ता संभालते ही अपराधियों पर कसा शिकंजा

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने कमान संभाल ली है। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही स्पष्ट संदेश दे दिया था कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसी कड़ी में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ अवैध अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी में 29 पीपीएस अधिकारियों की IPS कैडर में प्रोन्नति की प्रक्रिया तेज

भाजपा को मिली प्रचंड जीत, टीएमसी सिमटी 80 सीटों पर

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 208 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) महज 80 सीटों पर सिमट कर रह गई है। सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक तंत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और कानून व्यवस्था को सख्त बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है, हालांकि अपराधी के बयान ने मामले में एक नया मोड़ दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के नहाते हुए वीडियो पर भड़का दी आग

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...