Superstar ने Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के नहाते हुए वीडियो पर भड़का दी आग, कहा- शर्म कर
Newschuski Digital Desk: टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने पहले ही दर्शकों में नाराजगी पैदा कर दी थी और अब एक सुपरस्टार ने इसे देखकर बुरी तरह भड़कते हुए गुस्से वाली प्रतिक्रिया दी है।
पुनीत सुपरस्टार ने करण और तेजस्वी के इस वीडियो को अपने मोबाइल फोन पर चलाया और देखते ही उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने भड़कते हुए कहा, शर्म करले करण कुंद्रा, बच्ची के साथ ऐसा कर रहा है और उसके बाद तू वीडियो भी डाल रहा है। अबे जिंदगी में कभी भी किसी बच्चे के साथ ऐसा मत करियो, क्योंकि दुनिया की हर बच्ची के पीछे ना पुनीत सुपरस्टार खड़ा है। अबे भेज अपनी लोकेशन, 15 मिनट में पहुंच रहा हूं।
View this post on Instagram
वीडियो में क्या है खास
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का यह वीडियो बेहद निजी है, जिसमें दोनों बिना कपड़ों के पूल में नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी प्रकाश लगातार कुछ बातें करती नजर आ रही हैं। तेजस्वी कह रही हैं, हम दोनों ने हेयर ऑयल भी लगाया था और इसको हो गए हैं एक घंटा। हम हैं हमारे पूल में क्योंकि एक घंटा हो गया। आधे घंटे के लिए फेस पैक रखा है और एक घंटे के लिए हेयर ऑयल रखा है। अब बारी है हमारे शॉवर लेने की और इसके बाद हम तैयार हो जाएंगे अपने कैंडल लाइट डिनर के लिए। वीडियो में करण तेजस्वी के पीछे शांत नजर आ रहे हैं और इसका हिस्सा हैं।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की मुस्लिम-ईसाई पिच पर भरेगी हिन्दू हुंकार
ट्रोल्स ने भी मचाई रौलेट, लोगों में है नाराजगी
बता दें कि इस वीडियो को करण और तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद दोनों जमकर ट्रोल हो रहे हैं। आमतौर पर यह देखने को नहीं मिलता कि कोई सेलिब्रिटी अपने इतने निजी पलों को सार्वजनिक रूप से साझा करे। लोग इस वीडियो को लेकर नाराज हैं। इस वीडियो को ‘तड़का बॉलीवुड’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया, जिस पर ढेरों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फिलहाल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सुपरस्टार के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: जब छतें बनती थीं रिश्तों की चौपाल
