हिटमैन की फैन का सेल्फी की जिद, जब रोहित शर्मा बोले- अब मैं क्या करूँ
Newschuski Digital Desk: भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की लोकप्रियता का आलम यह है कि फैंस उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसमें रोहित शर्मा और उनकी एक महिला फैन के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि रोहित को सामने पाकर एक महिला फैन खुशी से झूम उठी, लेकिन जैसे ही उसने सेल्फी के लिए फोन निकाला, ऐन वक्त पर मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई और फोन स्विच ऑफ हो गया।
अपना फोन बंद होने के बाद वह महिला घबराने लगी और वहां मौजूद अन्य लोगों से मोबाइल मांगने के लिए शोर मचाने लगी। इस बीच जब रोहित टीम बस की ओर बढ़ने लगे, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर रोहित ने मजाकिया लेकिन थोड़े चिढ़े हुए लहजे में कहा, तो अब मैं क्या करूँ? हालांकि, बाद में महिला को किसी दूसरे का फोन मिल गया और रोहित ने भी धैर्य दिखाते हुए उसके साथ सेल्फी खिंचवाई।
“Ro, tell us if you ever had any awkward fan interaction?” 🫣😅 pic.twitter.com/RHI9UdPiLF
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 9, 2026
मैदान की बात करें तो रोहित शर्मा अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पांच मैचों से बाहर रहने के बाद, उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार वापसी की। उन्होंने महज 44 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 229 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें: ED के छापे पर भगवंत मान का हमला, बोले– भाजपा अब भारत जलाओ पार्टी बन चुकी है
