शुभेंदु अधिकारी ने ली पहले BJP CM के रूप में शपथ, PM मोदी से लेकर शाह तक ने बढ़ाया हौसला

subhendu adhikari sworn in as first bjp cm west bengal

Newschuski Digital Desk: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार एक ऐतिहासिक दिन रहा। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

आज़ादी के बाद पहली BJP सरकार

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ ही पश्चिम बंगाल में आज़ादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। इससे पहले शुक्रवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर शुभेंदु को अगला मुख्यमंत्री घोषित किया था। शुभेंदु ने 2026 के चुनाव में दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से जीत हासिल की। उन्होंने भवानीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हज़ार से अधिक मतों के भारी अंतर से मात दी।

subhendu adhikari sworn in as first bjp cm west bengal

ममता को दूसरी बार करारी शिकस्त

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी से मुकाबला अब दो बार लगातार उनकी जीत के साथ समाप्त हुआ है। पहली बार 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम से ममता को हराया था। 2026 के चुनाव में उन्होंने न सिर्फ नंदीग्राम में अपनी बढ़त बनाए रखी, बल्कि ममता के परंपरागत गढ़ भवानीपुर में भी बड़ी जीत दर्ज कर दी। इस प्रदर्शन ने उन्हें राज्य में भाजपा के सर्वसम्मत चेहरे के तौर पर स्थापित कर दिया।

शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एनडीए वाले सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस मौके पर मौजूद रहे। भाजपा के इस ऐतिहासिक सत्ता-परिवर्तन को देखने के लिए ब्रिगेड ग्राउंड में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच यह शपथ ग्रहण समारोपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का बंगाल: सुनील बंसल की परिकल्पना और केके उपाध्याय की रणनीति

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...