बंगाल में 42 मुस्लिम बने विधायक, 47 में से 31 उम्मीदवारों ने बचाई TMC की लाज
Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में धार्मिक जनसांख्यिकी ने एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को गहराई से प्रभावित किया है। इस बार कुल 42 मुस्लिम उम्मीदवार विधायक बनने में सफल रहे, जबकि 2021 के चुनाव में यह आंकड़ा 44 था। सबसे बड़ी बात यह रही कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अकेले 31 मुस्लिम प्रत्याशियों को जिताया, जिसमें मोहम्मद शमीम अहमद मोल्ला (मगराहाट पश्चिम) और सबीना यास्मिन जैसे चेहरे शामिल हैं।
TMC ने 47 मुस्लिम उम्मीदवार किए थे घोषित
गौरतलब है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस ने 47 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने 70, वाम मोर्चे ने 29, मौलाना पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की इंडियन सेकुलर फ्रंट (ISF) ने 24 और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने 90 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। लेकिन जीत का ग्राफ सिर्फ 42 तक ही पहुंच सका।
ISF, कांग्रेस, AJUP और CPM के हिस्से में भी आईं जीत
इंडियन सेकुलर फ्रंट ने भांगड़ सीट पर कब्जा जमाया, जहां नौशाद सिद्दीकी ने TMC के शौकत मोल्ला को 32,088 वोटों से करारी शिकस्त दी। वहीं कांग्रेस दो सीटों पर सिमटकर रह गई, हुमायूं कबीर की AJUP ने भी दो सीटें जीतीं, और सीपीएम एक सीट पर ही सफल रही।
TMC के 31 मुस्लिम विधायकों की सूची (सीट और जीत का अंतर)
अमदंगा – मोहम्मद सिद्दीकी (बीजेपी के अरिंदम डे से 2,995 वोटों से)
बादुरिया – बुरहानुल मुकद्दिम (बीजेपी के सुकीर्ति कुमार से 40,061 वोटों से)
बशीरहाट पश्चिम – तौसिफुर रहमान (ISF के मुसा करीमुल्ला से 57,670 वोटों से)
भगवानगोला – रेयात हुसैन सरकार (सीपीएम के महमुदल हसन से 56,407 वोटों से)
भरतपुर – मुस्तफिजुर रहमान (बीजेपी की अनामिका घोष से 30,753 वोटों से)
कनिंग पूर्बा – बहरुल इस्लाम (ISF के अराबुल इस्लाम से 91,954 वोटों से)
चाकुलिया – आजाद मिन्हाजुल (बीजेपी के मनोज जैन से 28,011 वोटों से)
छपरा – जबर शेख (बीजेपी के सैकत सरकार से 30,780 वोटों से)
चोपरा – हमीदुल रहमान (बीजेपी के शंकर अधिकारी से 69,124 वोटों से)
डेगंगा – अनीसुर रहमान (ISF के मोफिदुल हक से 17,818 वोटों से)
गोलपोखर – गुलाम रब्बानी (सराजीत बिस्वास से 83,790 वोटों से)
हनसन – फैयज हक (बीजेपी के निखिल बनर्जी से 28,298 वोटों से)
हरिहपारा – नियामत शेख (AJUP के बिजय शेख से 12,665 वोटों से)
हरिश्चंद्रपुर – मतीबुर रहमान (बीजेपी के रतन दास से 48,271 वोटों से)
हरोरा – अब्दुल मतीन (ISF के पियारुल इस्लाम से 49,341 वोटों से)
इताहर – मुशर्रफ हुसैन (बीजेपी की सबिता बर्मन से 27,878 वोटों से)
जालंगी – बाबर अली (CPI के इयानुस अली से 21,516 वोटों से)
कालीगंज – अलीफा अहमद (बीजेपी के बापन घोष से 10,172 वोटों से)
कस्बा – अहमद जावेद खान (बीजेपी के बनर्जी संदीप से 20,974 वोटों से)
कोलकाता पोर्ट – फिरहाद हकीम (बीजेपी के राकेश सिंह से 56,080 वोटों से)
लालगोला – अब्दुल अजीज (कांग्रेस के तोहिदुर रहमान से 18,960 वोटों से)
मागराहाट वेस्ट – शमीम अहमद (बीजेपी के गौरसुंदर से 58,503 वोटों से)
मेतियाबुरुज – अब्दुल खलीक (बीजेपी के बीर बहादुर से 87,879 वोटों से)
मोथाबारी – इस्लाम नजरुल (बीजेपी के निबारन घोष से 10,496 वोटों से)
मुराराई – मोशर्रफ हुसैन (कांग्रेस के संजीबुर रहमान से 37,705 वोटों से)
पलाशीपारा – रुकबानपुर रहमान (बीजेपी की अनीमा दत्ता से 11,454 वोटों से)
रघुनाथगंज – अखरुज्जमान (कांग्रेस के नासिर शेख से 40,555 वोटों से)
शमशेरगंज – मोहम्मद नूर (कांग्रेस के नज्मे आलम से 7,587 वोटों से)
शुजापुर – सबीना यास्मिन (कांग्रेस के अब्दुल हन्नान से 60,287 वोटों से)
इसे भी पढ़ें: बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर होगा शपथ ग्रहण
हुमायूं कबीर की डबल जीत, कांग्रेस और वाम मोर्चे को भी मिली सफलता
हुमायूं कबीर ने दो सीटों पर जीत दर्ज की- नोवदा (बीजेपी के राणा मंडल से 27,943 वोटों से) और रेजिनगर (बीजेपी के बापन घोष से 58,876 वोटों से)। कांग्रेस की ओर से रानीनगर में जुल्फिकार अली (TMC के अब्दुल सौमिक से 2,701 वोटों से) और फरक्का में मोताब शेख (बीजेपी के सुनील चौधरी से 8,193 वोटों से) विजयी रहे। वाम मोर्चे के खाते में दोमकल सीट गई, जहां सीपीएम के मोस्ताफिजुर रहमान ने TMC के हुमायूं कबीर को 16,296 वोटों से हराया।
इसे भी पढ़ें: अपने ही गढ़ में हारीं ममता बनर्जी
