IPS अजय पाल शर्मा पर टीएमसी का हमला तेज, महुआ मोइत्रा ने बार डांसरों वाला वीडियो किया शेयर
Newschuski Digital Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नजर रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए यूपी के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा इस समय विवादों के केंद्र में हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अब पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक नया मोड़ देते हुए सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो साझा किया है।
बार डांसरों संग मस्ती करते दिखे अजय पाल
महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को एक्स (पूर्व का ट्विटर) पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिसमें एक शख्स बार डांसरों के साथ नाचता दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस बात की पुष्टि नहीं करता कि वीडियो में दिख रहा शख्स अजय पाल शर्मा ही हैं, लेकिन महुआ ने उन्हें टैग करते हुए ‘फेंटा-कॉप’ और ‘फेयर एंड लवली बबुआ’ जैसे नामों से पुकारा। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, आपको इस अंदाज में मजे करते देख अच्छा लगा। ठंडा-ठंडा कूल-कुल रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है।
Fair & lovely Babua @DripsAjaypal – good to see you enjoying yourself FantaCop style. Stay Thanda Thanda Cool Cool. Bengal is always Trinamool. pic.twitter.com/CYfJ1q3pzn
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 28, 2026
इससे पहले सोमवार रात भी महुआ ने अजय पाल का एक चेकिंग वीडियो साझा कर उन्हें चेतावनी दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, हम वह लोग हैं जो छोटा-बड़ा फैंटा का भी इलाज करना जानते हैं। हीरोगिरी संभलकर कीजिए।
अखिलेश यादव ने उठाया मुद्दा, योगी सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिना नाम लिए इस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में आब्जर्वर बनाकर भेजे गए यूपी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का जो अभद्र वीडियो वायरल हो रहा है, उससे प्रदेश सरकार की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इसने भाजपा के महिला सम्मान और नारी वंदन के दावों की पोल खोल दी है।
अखिलेश ने सवाल उठाया कि इस अधिकारी के खिलाफ निलंबन या बर्खास्तगी की कार्रवाई कितनी जल्दी होती है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा संबंध मुख्यमंत्री की छवि से है। अखिलेश ने यह भी कहा कि अब सीएम खुद भी मन मारकर ही सही, लेकिन अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होंगे और यह नहीं कह सकते कि यह वीडियो ‘एआई जेनरेटेड’ है।
UP का बब्बर शेर बंगाल पंहुचा 🔥
नाम – अजय पाल शर्मा @DripsAjaypal
इनकाउंटर स्पेशलिस्ट..
ज़ीरो टोलरेंस अगेंस्ट क्राइम
ड्यूटी टाइम…. 24 X 7TMC के गुंडे सलामती चाहते हैं तो ये शेर
जहाँ रहे वहां से 200Km दूर तक़ क्राइम का सोचना भी मतक्यूंकि पीतल की कमी नहीं इनके पास🖐️ pic.twitter.com/m9ZYOlWlf6
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) April 27, 2026
टीएमसी को क्यों है आपत्ति
अजय पाल शर्मा, जो सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर हैं, इन दिनों चुनाव आयोग की ओर से दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात हैं। यह इलाका ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। इन्हीं दिनों अजय पाल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह फाल्टा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और उनके परिवार को कड़ी चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा था, अगर किसी ने बदमाशी की तो कायदे से इलाज किया जाएगा। बाद में रोना-पछताना मत। इसी वीडियो के बाद टीएमसी ने पहले चुनाव आयोग से शिकायत की थी और अब महुआ मोइत्रा के ताजा वीडियो ने विवाद को और हवा दे दी है।
इसे भी पढ़ें: गोवर्धन लीला के वर्णन से भक्तिमय हुआ हरि नगर
इसे भी पढ़ें: पद्म पुरस्कार 2027 की नामांकन प्रक्रिया शुरू
