तमन्ना भाटिया की लव-लाइफ: विराट कोहली से लेकर विजय वर्मा तक इन हस्तियों के साथ जुड़ा नाम

tamannaah bhatia relationships

Newschuski Digital Desk: भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक तमन्ना भाटिया ने लगभग दो दशकों तक पर्दे पर राज किया है। जितनी चर्चा उनकी फिल्मों की होती है, उतनी ही सुर्खियां उनकी निजी जिंदगी और कथित रिश्तों ने भी बटोरी हैं। आइए एक नजर डालते हैं तमन्ना के उन चर्चित लिंक-अप्स पर, जो समय-समय पर टॉक ऑफ द टाउन बने।

विराट कोहली: जब विज्ञापन के सेट पर उड़ी अफेयर की चर्चा

साल 2012 में एक मोबाइल ब्रांड के विज्ञापन के दौरान तमन्ना और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। कयास लगाए गए कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। बाद में तमन्ना ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विज्ञापन की शूटिंग के बाद उनकी विराट से दोबारा कभी मुलाकात नहीं हुई।

tamannaah bhatia love life

अब्दुल रज्जाक: ज्वेलरी शॉप की तस्वीर ने मचाया बवाल

पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ तमन्ना की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे गहनों की दुकान में नजर आ रहे थे। इसके बाद उनकी शादी की अफवाहें उड़ने लगीं। अभिनेत्री ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह महज एक स्टोर ओपनिंग का इवेंट था। यह खबर पूरी तरह आधारहीन निकली।

अमेरिकी डॉक्टर: शादी की खबरों का ट्विटर पर खंडन

साल 2018-19 के आसपास खबरें आईं कि तमन्ना किसी अमेरिकी डॉक्टर को डेट कर रही हैं और जल्द ही घर बसाने वाली हैं। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इन खबरों को अफवाह बताया और साफ किया कि वह अपनी सिंगल लाइफ में काफी खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tamannaah Fine Jewellery (@tamannaahfinejewellery)

विजय वर्मा: जब हैप्पी प्लेस में आई दरार

तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों की नजदीकियां ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर बढ़ीं। विजय के लिए तमन्ना ने अपने करियर का 18 साल पुराना ‘नो किसिंग क्लॉज’ तक तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें: मैक्रों ने मेलोनी को अजीब तरह से लगाया गले

ब्रेकअप की वजह: साल 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद, अब खबरें हैं कि दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शादी के फैसले को लेकर दोनों के बीच असहमति रिश्ते के टूटने का बड़ा कारण बनी।

इसे भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया की लव स्टोरी, विराट कोहली से लेकर विजय वर्मा तक

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...