Happy Birthday Swara Bhasker: स्वरा भास्कर के 5 बड़े विवाद, जिनके लिए खूब हुईं ट्रोल
Happy Birthday Swara Bhasker: बॉलीवुड की विवादित अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं, लेकिन बेबाकी ने उन्हें हमेशा चर्चा में बनाए रखा। 9 अप्रैल को जब वह 38 साल की हो रही हैं, इस मौके पर हम उनके 5 बड़े विवादों पर नजर डालते हैं, जिसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।
1. बेशर्म रंग पर भड़क गईं स्वरा
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर खूब विवाद हुआ था। गाने में दीपिका ने भगवा रंग का स्विमसूट पहना था, जिसे लेकर फिल्म का बॉयकॉट करने की मांग उठी थी। इसी विवाद पर स्वरा ने एक राजनेता को करारा जवाब देते हुए कहा था- मुझे लगता है कि हमारे नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखेंगे और अपने काम पर ज्यादा फोकस करें तो ज्यादा अच्छा होगा।
2. हिजाब की तुलना द्रौपदी के वस्त्रहरण से कर दिया
हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाओं के अपमान की तुलना उन्होंने महाभारत की द्रौपदी के वस्त्रहरण से कर दी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे शक्तिशाली, कानून बनाने वाले लोग देखते रहे…ऐसे ही आज याद आया। इस बयान के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
3. पद्मावत के जौहर सीन पर खुला पत्र
फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज के बाद स्वरा ने संजय लीला भंसाली को एक खुला पत्र लिखकर उन्हें ‘खराब डायरेक्टर’ करार दे दिया था। उन्होंने लिखा था- क्या पुरुष महिलाओं की सिर्फ एक ही चीज पर नजर रखते हैं? क्या बलात्कार के बाद महिला को जीने का अधिकार नहीं है? क्या महिलाओं के पास मौत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है? उनका यह कटाक्ष फिल्म के ‘जौहर सीन’ पर था। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना झेलनी पड़ी।
4. सेना पर मूर्ख कहने का बड़ा विवाद
साल 2018 में स्वरा ने भारतीय सेना पर एक ट्वीट करके बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया था। उन्होंने सेना को ‘मूर्ख’ कहा था। उनका कहना था कि आर्मी फील्ड में अपनी मनमर्जी का काम करती रहती है।
यह ट्वीट उन्होंने मेजर लीतुल गोगोई को लेकर किया था, जिन पर चुनाव के दौरान एक पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने का आरोप लगा था। उन्होंने लिखा था- जातिगत अभिमान से भरे कुछ मूर्खों ने आदमियों को जीप से बांधकर, उन्हें कोड़े मारकर और उनका प्रचार किया। इसके बाद तो मानो जैसे पूरा देश उनके खिलाफ हो गया था।
इसे भी पढ़ें: IIT वाले बाबा विवाह के बंधन बंधे, कर्नाटक की इंजीनियर से की शादी
5. तरुण खाटिक हत्याकांड पर बयान
साल 2026 में होली के दौरान तरुण खाटिक की हत्या के मामले पर स्वरा ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने लिखा था- होली के दौरान मुस्लिम पड़ोसियों के साथ झड़प हुई और उसमें तरुण खाटिक की हत्या के बाद पूरा संघी इकोसिस्टम हंगामा मचा रहा है। मुस्लिम भीड़ द्वारा हिंदू लड़के की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर को हेडलाइन्स और पोस्टों में फैलाया और नारा लगाया कि हिंदू खतरे में हैं। इस ट्वीट के बाद तो सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आग उबलने लगी।
अब भी विवादों से दूर नहीं
स्वरा भास्कर आज भी उतनी ही विवादों में रहती हैं जितनी पहले रहती थीं। चाहे बात राजनीति की हो, सेना की या सामाजिक मुद्दों की – वह हमेशा अपनी राय रखती हैं। फिल्मों में उनकी सफलता भले ही सीमित रही हो, लेकिन बेबाकी और विवादों के मामले में वह हमेशा ट्रेंड करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: अस्मिता की पुकार या हिंदुत्व की ललकार, अबकी बार बंगाल में किसकी सरकार
