Oracle और Meta जैसी कंपनियां AI पर लगा रही हैं दांव, 3 महीने में 51 हजार नौकरियां खत्म

tech layoffs 2026 oracle meta amazon

Newschuski Digital Desk: साल 2026 की शुरुआत टेक कर्मचारियों के लिए भारी मुसीबत लेकर आई है। Oracle, Meta और Amazon जैसी दिग्गज कंपनियों ने महज़ 90 दिनों के भीतर 51 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये कंपनियां घाटे में नहीं हैं, बल्कि वे कर्मचारियों की सैलरी बचाकर उस पैसे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को संवारने में झोंक रही हैं।

Oracle में इतिहास की सबसे बड़ी कटौती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मार्च को Oracle ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी को अंजाम दिया। कंपनी ने करीब 20 से 30 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया, जो उसके कुल वर्कफोर्स का 18% है। अमेरिका से लेकर भारत तक फैले इस फैसले से कंपनी हर साल करीब 8 से 10 अरब डॉलर बचाएगी। योजना साफ है इस भारी-भरकम बचत को AI डेटा सेंटर और हाई-परफॉरमेंस कंप्यूटिंग में निवेश किया जाएगा।

Meta और Amazon में दक्षता के नाम पर एग्जिट

Meta (फेसबुक): मार्क जुकरबर्ग का ईयर ऑफ एफिशिएंसी अभी थमा नहीं है। मेटा ने रियलिटी लैब्स और सेल्स जैसे विभागों से सैकड़ों लोगों को निकाला है। अब कंपनी का पूरा ध्यान Llama जैसे अपने AI मॉडल को दुनिया में नंबर-1 बनाने पर है।

Amazon: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने जनवरी में ही करीब 16,000 कॉर्पोरेट नौकरियां खत्म कर दीं। एलेक्सा (Alexa) जैसे विभाग, जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, वहां सबसे ज्यादा कैंची चली है।

Block Inc में 50% स्टाफ की छुट्टी

जैक डोर्सी की कंपनी Block Inc. (पूर्व में Square) ने तो सबको हैरान कर दिया। कंपनी ने फरवरी में अपने करीब 4,000 कर्मचारियों को निकाल दिया, जो उनके कुल स्टाफ का लगभग आधा हिस्सा था। डोर्सी का मानना है कि AI के जरिए ऑपरेशन्स को ज्यादा बेहतर और कम खर्च में चलाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हर्षा रिछारिया का लव जिहाद पर बड़ा खुलासा

2026 की पहली तिमाही में 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी कंपनियों ने छंटनी की है। सबसे ज्यादा असर अमेरिका (32,000 नौकरियां) में देखा गया, लेकिन भारत, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया भी इससे अछूते नहीं रहे।

कंपनियों का तर्क: वे खुद को AI फर्स्ट भविष्य के लिए तैयार कर रही हैं।

जानकारों की चिंता: आलोचकों का कहना है कि कंपनियां भारी मुनाफा कमाने के बावजूद मिड-लेवल कर्मचारियों को हटाकर AI टूल्स से काम कराना चाहती हैं। इससे नौकरी की सुरक्षा (Job Security) पर एक बड़ा सवालिया निशान लग गया है।

इसे भी पढ़ें: SSB हेड कांस्टेबल ने साथी जवान की नाबालिग बेटी से की दरिंदगी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...