अमित शाह के रोड शो के दौरान भिड़े BJP और TMC कार्यकर्ता, सुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन

bhabanipur suvendu adhikari

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में इस बार जबरदस्त सियासी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले दोनों नेताओं ने भवानीपुर में जोरदार रोड शो भी किया।

लेकिन इस रोड शो के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी का रथ कालीघाट इलाके में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पास पहुंचा, वहां मौजूद TMC कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी हुई और एक-दूसरे को काला झंडा दिखाया गया। फिर तो मामला और बढ़ गया। दोनों तरफ के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई भी शुरू हो गई। TMC कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

बीच में ही छोड़ना पड़ा अमित शाह को रोड शो

माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाया और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। लेकिन तनाव इतना बढ़ गया कि अमित शाह को अपना रोड शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। वह रथ से उतरे और गाड़ी से आगे निकल गए। हालांकि, वह सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि सुवेंदु अधिकारी सिर्फ नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शाह ने उनसे कहा कि भवानीपुर से चुनाव लड़कर एक बार फिर ममता बनर्जी को हराना है। यानी भाजपा ने इस बार भवानीपुर को अपना प्रतिष्ठा का मैदान बना लिया है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल के कद्दावर नेता हैं और जनता की नब्ज को भली-भांति समझते हैं।

इसे भी पढ़ें: भोंदू बाबा के साथ मुस्लिम महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल

भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। ममता बनर्जी 2011 में भवानीपुर से जीती थीं। 2016 में भी उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी। वह 2021 के उपचुनाव में भी इसी सीट से जीती थीं। लेकिन इस बार उनका मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से है, जो 2021 में नंदीग्राम में उन्हें 1,956 वोटों से हरा चुके हैं।

भवानीपुर में ममता बनर्जी के लिए चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को उतारकर यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रोड शो में हुए झड़पों ने साफ कर दिया है कि इस बार भवानीपुर में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि भवानीपुर की जनता किसे अपना समर्थन देती है, गढ़ की ममता को या फिर सुवेंदु को जिन्होंने पहले ही ममता को हराकर दिखाया है।

इसे भी पढ़ें: क्या शादी के बाद महिला की न का कोई मोल नहीं

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...