राहुल गांधी को मिली दादा फिरोज गांधी की निशानी, ड्राइविंग लाइसेंस पाकर हुए भावुक
Raebareli News: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान एक मार्मिक पल देखने को मिला जब यहाँ के एक परिवार ने उन्हें उनके दादा स्वर्गीय फिरोज गांधी का पुराना ड्राइविंग लाइसेंस भेंट किया। इस नायाब तोहफे को पाकर राहुल गांधी काफी भावुक हो गए।
यह घटना राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहे रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई। मंच पर पहुंचकर एक स्थानीय परिवार ने सहेजकर रखा हुआ वह ऐतिहासिक लाइसेंस राहुल गांधी को सौंप दिया। इस परिवार के पास यह निशानी लंबे समय से सुरक्षित थी।

लाइसेंस पाकर राहुल गांधी इसे काफी देर तक अपने हाथों में लेकर देखते रहे। उनके चेहरे पर भावनाओं का सैलाब साफ देखा जा सकता था। भावुक होकर उन्होंने तुरंत उस लाइसेंस की तस्वीर खींची और अपनी मां व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को व्हाट्सएप के जरिए भेज दी। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी इस भावनात्मक पल की पुष्टि की।
इसे भी पढ़ें: म्यूजिक वीडियो और ब्रांड्स से चमकी उर्वशी रौतेला की किस्मत
इससे पहले, राहुल गांधी ने यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित इस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और सभी टीमों के खिलाड़ियों से रूबरू मुलाकात की, उनका हौसला अफजाई किया। दौरे के दूसरे कार्यक्रम में उन्होंने मनरेगा चौपाल नामक एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा, मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं है, यह गरीब मजदूरों का स्वाभिमान और रोजगार का अधिकार है। हम इसे किसी भी कीमत पर नष्ट नहीं होने देंगे।
इसे भी पढ़ें: महायोगी मत्स्येन्द्रनाथ और गुरु गोखनाथ की रोचक कहानी
