‘कबूल है’ सुनते ही दुल्हन ने खुलेआम कर डाली ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

शादी दो लोगों का मिलन ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। सभी धर्मों में इसके कुछ अपने नियम बनाए गए हैं। इन नियमों में पर्दा रखने का पूरा ख्याल रखा गया है। लेकिन समय के हिसाब से हम पश्चिमी सभ्यता में इतने घुल—मिल गए हैं कि अब किसी को पर्दा या मर्यादा से कोई वास्ता नहीं है। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन जैसे ही दूल्हे के मुंह से कबूल होने के शब्द को सुनती है, वह खुशी से उछल पड़ती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by |~|@m€€[) (@romantic_cute_prince)

शादी का मतलब खुशी, उत्साह और उमंग होता है। सभी धर्मों में पर्व, उत्सव मनाने का चलन है। लेकिन शादी ऐसा पर्व व उत्सव होता है, जिसमें सारे उमंग समाहित होते हैं। तभी तो इसमें लड़की देने वाला भी खुश होता है और लड़की विदा कराने वाला भी खुश होता है। जबकि देखा जाए तो शादी मिलने—बिछुड़ने से जुड़ा होता है। माता—पिता अपनी बेटी को पराए घर जो उनकी बेटी का होने वाला होता है, ऐसी जगह खुशी—खुशी विदा करते हैं। बेटी को विदा करने का उन्हें जहां एक तरफ गम होता है, वहीं दूसरी तरफ बेटी का घर बसने की खुशी।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus Third Wave का स्वागत, वीडियो वायरल

आधुनिकता ने सभी धर्मों की परंपराओं को प्रभावित किया है, जिसे आज के दौर लोग खुलापन बोलते हैं। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दूल्हा जैसे ही कबूल है शब्द बोलता है, दुल्हन खुशी से उछल पड़ती है और वह खुलेआम सबके सामने दूल्हे को किस करने लगती है। हालांकि मौलवी व अन्य लोगों को देखकर वह थोड़ी देर में शांत हो जाती है, और सबको शांत रहने का इशारा भी करती है। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तमकर मजे ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बदल गया लोगों के जिंदगी जीने का तरीका

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...