लांच होने से पहले शनाया कपूर ने दिखाई अदा, तगड़ी टक्कर की देने तैयारी

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं करण जौ​हर ने अपनी एजेंसी के माध्यम से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लांच करने की घोषणा कर दी है। शनाया भी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए एकदम तैयार बैठी हैं। यही वजह है कि इन दिनों शनाया कपूर को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अवतार से अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। क्योंकि उन्हें पता है इंडस्ट्री में जगह बनाने के फिगर के साथ हॉट दिखना भी जरूरी है। शनाया ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी बेहद ही बोल्ड वीडियो को साझा किया है। जो इन दिनों तहलका मचाए हुए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

शनाया कपूर एक्टिंग से पहले ही अपने बोल्ड लुक से लोगों को अपना दिवाना बना दिया है। वहीं इस वीडियो में कातिलाना अदा दिखा कर अपने प्रशंसकों पर कहर ढा दिया है। शनाया को इस वीडियो से मिल रही प्रतिक्रियाओं से यह लगने लगा है कि डेब्यू करते ही वह बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली हैं। इस वीडियो में शनाया छोटी सी पिंक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वह इस शिमरी आउटफिट में कैमरे के सामने बेहद ही कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है कि इसे उनके किसी फोटोशूट के दौरान लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

इसे भी पढ़ें: हिना खान ने कम कपड़ों में शेयर कीं तस्वीरें, लोगों ने दिए ऐसे कमेंट

इस वीडियो में शनाया प्रोफेशनल मॉडल की तरह पोज दे रही हैं। शनाया के इस वीडियो को देखकर फैंस अब उन्हें पर्दे पर देखने को बेताब हो उठे है। बता दें कि सबकुछ ठीकठाक रहा तो शनाया जुलाई से धर्मा मूवीज से फिल्मों में कदम रखने जा रही है। इसका ऐलान हाल ही में करन जौहर ने कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Sophie Chaudhary ने Red Bikini में शेयर की फोटोज, जमकर हो रही तारीफ

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...