किसान महापंचायत की तर्ज पर ब्राह्मणों की महापंचायत शुरू करने की तैयारी, बस्ती से होगा आगाज

लखनऊ। प्रदेश भर में किसान महापंचायत की तर्ज पर ब्राह्मण महापंचायत करने की तैयारी हो चुकी है। 26 फरवरी से उसका आगाज होगा। प्रदेश के बस्ती जनपद से इसे शुरू किए जाने की योजना है। यह जिला गोरक्ष प्रांत का हिस्सा है। सर्वेश दीक्षित इस महापंचायत के संयोजक हैं, जो पेशे से नौकरशाह है। लेकिन ब्राह्मणों की उपेक्षा ने उन्हें अलग राह पकड़ने के लिए मजबूर कर दिया।

लाकडाउन के दौरान उन्होंने ब्राह्मण युवाओं को एकजुट करने के लिए संगठन बनाया,​ जिसका नाम ब्राह्मण छात्र सभा रखा गया है। यहीं से ब्राह्मणों को जोड़ने और उनकी मदद का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अब काफी आगे निकल गया है। वह आज काफी आगे निकल चुका है। काशी से शुरू हुआ, संगठन दो राज्यों में फैल चुका है। गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक इसका संगठनात्मक ढांचा है।

इसे भी पढ़ें: ध्वनि मत से पारित हुआ ‘एंटी लव जिहाद’, सीएम योगी ने विपक्ष को दिखाया आइना

यही संगठन प्रदेश भर में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन करनी की तैयारी कर रहा है। महापंचायत के संयोजक सर्वेश दीक्षित के मुताबिक प्रदेश भर का ब्राह्मण समाज पंचायत के समर्थन में है। उनका दावा है कि दर्जन भर से ज्यादा ब्राह्मण संगठन उनका समर्थन कर रहे हैं। हालांकि जब उनसे इस महापंचायत के औचित्य पर पूछा गया तो वे बोले कि ब्राह्मण समाज अनाथ हो गया है। कोई उसका दुख दर्द बांटने वाला नहीं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जो हालात है, वे ब्राह्मण समाज के अनुकूल नहीं दिख रहे हैं। फिर भी कोई उनके लिए खड़ा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत उनकी आवाज को जिम्मेदार तक पहुंचाने के लिए हो रही है।

इसे भी पढ़ें: मारपीट कर चर्चा में आए चाचा को लोगों ने बनाया आइंस्टीन, देखें मजेदार मीम्स

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...