प्रकाश सिंह

गोंडा: बच्चों से किसी की दुश्मनी नहीं होती, फिर भी दुश्मनी निकालने के लिए बच्चों की हत्या कर दी जाती है। ऐसा ही मामला परसपुर थाना क्षेत्र के उल्टाहवा माझा पंडित पुरवा पस्का से सामने आया है। जहां सोमवार की शाम घर से दुकान के लिए निकले 8 वर्षीय लड़के का शव आज सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला है। हत्या की सूचना गांव में जगल की आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ करनैलगंज भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक पंडित पुरवा निवासी राजेंद्र यादव का 8 वर्षीय लड़का दीपांश दुकान जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चल सका। वहीं सुबह ग्रामीणों ने गन्ने में लड़के का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लड़के के घरवालों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लोग दौड़ते भागते खेत में पहुंचे। बच्चे का शव देखकर हर कोई हैरान रह गया।

इसे भी पढ़ें: दोस्त ने महिला को बंधक बनाकर किया रेप

वहीं लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करकर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। सीओ करनैलगंज ने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच के लिए फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया कि पंडित पुरवा में बच्चे का शव बरामद हुआ है। लेकिन परिजनों की तरफ से अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। बता दें कि परसपुर थानक्षेत्र में एक हफ्ते में यह दूसरी हत्या है। बीते दिनों प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का मामला सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: हाई कोर्ट का फैसला, नाबालिग के साथ ओरल सेक्स गंभीर अपराध नहीं

Spread the news