Yogi Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में चार नए विश्वविद्यालयों को आशय पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया है। इन विश्वविद्यालयों में वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ, फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर शामिल हैं।

नए निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने का उद्देश्य शिक्षा का स्तर सुधारने और उत्तम शिक्षा प्रदान करना है। निजि विश्वविद्यालय 2019 के अंतर्गत नियम 14 के तहत उच्च समिति इस पूरे मामले को देखती है। समिति सभी प्रावधानों को देखने के बाद इसे मंत्रिपरिषद के पास भेजती है। आशय पत्र जारी होने के बाद दो साल के अंदर इन विश्वविद्यालयों को सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर आशय पत्र निरस्त हो जाएगा।

कैबिनेट मीटिंग में कुल 22 प्रस्ताव पास हुए

-पर्यटन और औद्योगिक विकास के प्रस्ताव भी पास।
– उत्तर प्रदेश में चार निजी विश्वविद्यालयों को अनुमति दी गई।
-वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर।
-टीएस मिश्रा विवि लखनऊ।
-फारुख हुसैन विवि आगरा।
-विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर।
-अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई प्रस्ताव पास हुए।
-अयोध्या में 65 करोड़ से दो नये मार्ग बनेंगे।
-पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपये पास किये गये।
-अयोध्या के लिए कुल 465 करोड रुपए पास किए गए। इसके तहत तीन प्रस्ताव पास किए गए जिसमें 3 मार्गों का चौड़ीकरण और विस्तार होगा।

इसे भी पढ़ें: अब खेल और खिलाड़ियों के लिए पहचाना जाएगा उत्तर प्रदेश

गृह विभाग का प्रस्ताव

-उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट नियंत्रण धारा 1970 में आंशिक संशोधन प्रस्ताव पास
-डीएम और कमिश्नर के साथ ही एडीएम और ज्वाइंट सीपी व एडीशनल सीपी को भी गुंडा एक्ट लगाने का अधिकार।
-उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को स्वीकृति दी गई।
-गांव स्तर पर ओपन जिम सहित खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
-अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित कुंड व धार्मिक स्थलों में चल रहे कार्यों को तेज करने के लिए निर्धारण नीति का प्रस्ताव पास किया गया।
-आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें: फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी पिला रहे सीएम योगी

Spread the news